फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   three lakh loot in dhumanganj

धूमनगंज में सवा तीन लाख की छिनैती

Tue, 21 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
धूमनगंज में सोमवार शाम कांशी राम कॉलोनी के सामने बाइक सवार बदमाशों ने एक निजी कंपनी के एजेंट से सवा तीन लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भाग निकले। घटना के  करीब दो घंटे बाद भुक्तभोगी एजेंट ने धूमनगंज थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन बदमाशों के बारे में कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


बुलआघाट का मनीष श्रीवास्तव राजलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी में एजेंट है। वह कैश कलेक्शन का काम करता है। सोमवार को वह बाइक से धूमनगंज इलाके में वसूली करने गया था। शाम लगभग चार बजे बकाया वसूली में मिले करीब सवा तीन लाख रुपये एक बैग में रखकर घर लौट रहा था। मनीष के मुताबिक वह कानपुर रोड पर कांशी राम कॉलोनी के पास पहुंचा था तभी दो पल्सर बाइक पर सवार चार बदमाश आए। बदमाशों ने चलती बाइक से ही उसका बैग झपट्टा मारकर छीना फिर धूमनगंज की ओर भाग निकले। छिनैती की घटना के बाद मनीष सहम गया। उसने ऑफिस के लोगों को सूचना दी और इसके बाद धूमनगंज थाने पहुंचा। पुलिस ने मनीष की तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनीष का क हना है कि बैग में सवा तीन लाख रुपये और तीस हजार का कार्ड था। इंस्पेक्टर धूमनगंज के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। उनका कहना है कि घटना के दो घंटे बाद मनीष थाने सूचना देने आया। फिलहाल मुकदमा लिखकर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed