फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three gangsters arrested in divya murder case

दिव्या हत्याकांड में तीन बदमाश गिरफ्तार 

Tue, 12 Apr 2016 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
Three gangsters arrested in divya murder case
‌दिव्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
तकरीबन सात माह पहले अरैल के पास सुनसान में छात्रा दिव्या तिवारी की गोली मारकर हत्या का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अफसरों का दावा है कि दिव्या कोचिंग से निकलकर अपने ब्वायफ्रेंड के साथ अरैल की तरफ घूमने गई थी तभी कार में उधर आए बदमाशों ने उन दोनों को झाड़ी में पकड़ लिया था। बदमाशों ने छात्रा से वही खींचतान की फिर खींचकर कार में उठा ले जाने का भी प्रयास किया। तीखे प्रतिरोध पर नाकाम रहने पर बदमाश छात्रा को गोली मारकर फरार हो गए थे। एक बदमाश अभी पकड़ा नहीं गया। 
विज्ञापन


मूल रूप से मांडा खास निवासी शिक्षक स्वर्गीय रामआसरे तिवारी की पत्नी निशा बेटी दिव्या (19) और दो बेटों रजनीश तथा रजत के साथ नैनी में जेल रोड स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी में रहती हैं। दिव्या ने इंटर के बाद सिविल लाइंस की एक कोचिंग में दाखिला लेकर बैंकिंग की तैयारी शुरू की थी। पिछले साल तीन सितंबर को वह दोपहर तीन बजे कोचिंग से निकलने के बाद नैनी के ही इंदलपुर निवासी मोहित जैन के साथ बाइक पर घूमने निकली थी। मोहित उसे अरैल में मवैया की तरफ सुनसान में ले गया। वहां दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोहित को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। उसने पहले बयान दिया था कि वह दिव्या को बाइक पर मवैया की तरफ ले गया तभी कार सवार बदमाशों ने रोका और दिव्या को  गोली मार दी। फिर कहने लगा कि वह दिव्या के साथ बाइक पर जा रहा था तभी पीछे से बाइक सवार अपराधियों ने खींचकर हत्या की। मगर वह कातिलों के बारे में कुछ नहीं बता सका था। आखिर में पुलिस ने उसे रिहाकर संदिग्ध कातिलों की तलाश शुरू की। कई बदमाशों को उठाकर पूछताछ की लेकिन कातिल हाथ नहीं आए। आखिरकार हाईकोर्ट में मामला पहुंचने के बाद अफसरों ने क्राइम ब्रांच को भी लगाया तो राजफाश हो गया।
विज्ञापन


एसएसपी केएस इमैनुएल ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय ने रविवार रात हमराहियों और ओद्यौगिक क्षेत्र पुलिस के साथ एडीए कॉलोनी के निकट आल्टो कार सवार तीन बदमाशों को घेरा तो वे फायरिंग करने लगे। किसी तरह उन तीनों को कार समेत दबोचकर तमंचा-कारतूस बरामद कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों में अरैल नैनी का जीतू महरा, मऊआइमा में बांका जलालपुर का विपिन उर्फ सलमान और अहरौरा मिर्जापुर का धनंजय ठाकुर है। इन तीनों से अलग-अलग पूछताछ में दिव्या हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया। एसएसपी ने बताया कि दिव्या और मोहित जैन मवैया के पास सड़क किनारे झाड़ी में थे तभी आल्टो कार में जीतू महरा समेत तीनों बदमाश उधर पहुंच गए। बदमाशों ने बाइक खड़ी देखी तो झाड़ी में घुसकर दिव्या को दबोच लिया। वे उसके साथ खींचतान करने लगे तो वह झाड़ी से बाहर भागी। बदमाशों ने उसे कार में खींचकर अगवा करने की भरसक कोशिश की लेकिन दिव्या के जबरदस्त प्रतिरोध के आगे नाकाम रहे। दिव्या के कपड़े फट गए और पैरों पर चोट भी पहुंची। उसने जीतू के चेहरे पर नाखूनों से नोंच लिया। बौखलाए जीतू ने उसके गले के पास तमंचे से गोली मार दी। फिर तीनों बदमाश कार में बैठकर भाग गए थे। एसएसपी ने कहा कि इस घटना में गलत बयान देकर पुलिस को गुमराह करने के आरोप में दिव्या के दोस्त मोहित जैन को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चश्मदीद महिला को धमकी देकर लूटा
क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय ने बताया कि बदमाश दिव्या को कार में खींचने की कोशिश कर रहे थे तभी स्कूटी पर एक महिला उधर से गुजरी। अपने ब्वायफ्रेंड को घबराया देखकर दिव्या ने महिला का हाथ पकड़कर बचाने की बहुत फरियाद की थी लेकिन जीतू महरा ने तमंचा दिखाकर महिला को धमकाया कि भाग जाओ नहीं तो तुम्हें भी गोली से उड़ा दूंगा। कुछ दिन बाद वही महिला स्कूटी पर मवैया के पास दिखी तो जीतू ने रोककर उसका पता पूछा। फिर बदमाश उसके घर पहुंच गए। धमकी दी कि पैसे दो नहीं तो तुम्हारे बेटे को उठाकर मार दिया जाएगा। महिला से बदमाशों ने दो बार में 90 हजार रुपये लूट लिए। इन बदमाशों की रोज की धमकी से आजिज आकर महिला ने परिवार समेत इलाका ही छोड़ दिया। 

दरोगा की पत्नी समेत दो और कत्ल कुबूले
एसएसपी ने बताया कि जीतू महरा ने ही अपने गुर्गों के साथ मिलकर पिछले साल 21 जुलाई को औद्योगिक क्षेत्र की शांतिपुरम कॉलोनी में सीआरपीएफ के दरोगा सुनील सिंह की पत्नी पुष्पा देवी की घर के भीतर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वह घर में अकेली थी। जीतू अपने दोस्त विक्की बिहारी उर्फ प्रभाकर के साथ बुरी नीयत से घर में घुसा और विरोध पर पुष्पा को चाकुओं से गोदकर भाग निकला था। इसी गिरोह ने पिछले साल 18 अगस्त की रात ट्रेन से उतरकर पैदल अपने घर लौट रहे अलस्टाम कंपनी के कर्मचारी शोभनाथ को लूटपाट के लिए रोका और शोर मचाने पर तमंचे और ईंट से सिर कूंचकर उसे झाड़ी में फेंक दिया था। बाद में उसकी मौत हो गई। यह वारदात जीतू महरा ने विक्की बिहारी, धनंजय ठाकुर, सलमान उर्फ विपिन और पंकज जुआरी के साथ मिलकर अंजाम दी थी। पुलिस विक्की बिहारी और पंकज जुआरी की तलाश में जुटी है।

दुस्साहसी जीतू की इलाके में है दहशत 
पिछले साल दो महीने के भीतर दिव्या तिवारी समेत तीन हत्याकांड अंजाम देने का आरोपी जीतू महरा बेहद दुस्साहसी है। नैनी और आसपास के इलाके में उससे लोग खौफ खाते हैं। एसएसपी ने बताया कि जीतू के खिलाफ अब तक 17 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं जबकि उसके साथी विपिन उर्फ सलमान पर पांच केस हैं। जीतू ने नकल के जरिए बीएससी (बायो) पास किया। उसे ठीक से लिखना नहीं आता मगर मारपीट और गोली चलाने में तेज है। पिछले दिनों ही वह छेड़खानी के एक मामले में जेल से छूटा था। यह भी गौरतलब है कि पुलिस ने उसे दिव्या के कत्ल के बाद शक के आधार पर उठाया था लेकिन कोई सुबूत नहीं मिलने पर छोड़ दिया गया था। सोमवार को दिव्या के भाई रजनीश भी अपने वकील के साथ पुलिस लाइन आए थे। उन्होंने हत्या का खुलासा होने पर संतोष जताया और कहा कि जीतू जेल से निकलने नहीं पाए वरना वह जीना मुश्किल कर देगा।


गिरफ्तारी पर टीम को मिला पुरस्कार
एसएसपी ने सनसनीखेज दिव्या तिवारी समेत तीन हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों की गिरफ्तारी पर क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय, एचसीपी जीतेंद्र पाल सिंह, अवधेंद्र तिवारी, जुलकर नैन, गुलाम साबिर, पवन सिंह,अभय सिंह आदि को पुरस्कार की घोषणा की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed