फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   theft in alld

परिवार गया शादी में, चोरों ने खंगाला घर

Sun, 11 Dec 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Dec 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
theft in alld
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
धूमनगंज इलाके के चक मुंडेरा में रिटायर्ड नेवी अफसर का परिवार शुक्रवार रात शादी में गया तो बदमाशों ने सूने घर में घुसकर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने नगदी और गहने समेत करीब तीन लाख रुपये का माल उड़ाया। धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


चक मुंडेरा में रामचंद्र मिशन रोड निवासी दिनेश कुमार मिश्रा नेवी से रिटायर हुए हैं। वह शुक्रवार रात परिवार सहित सिविल लाइंस के एक गेस्टहाऊस में शादी समारोह में गए थे। घर में ताला लगाया था। आधी रात वह लौटे तो घर में चोरी का पता चला।
विज्ञापन


मेन गेट फांदकर बदमाश लॉन में पहुंचे फिर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर  घुस गए। चोरों ने दो कमरों में आलमारियों के लॉक तोड़कर सोने के बने हार, बाली, कंगन, अंगूठियां, मंगलसूत्र, लॉकेट, पायल समेत दो लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवर तथा 40 हजार रुपये नगद चुरा लिए थे। अभी चोरों का सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार रात राजरूपपुर में रिटायर्ड एजी अधिकारी और उनके किराएदार के भी कमरों में चोरों ने यूं ही ताला तोड़कर दस लाख रुपये से ज्यादा माल पार किया था। उस घटना में भी धूमनगंज थाने की पुलिस अभी चोरों का पता नहीं लगा सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दारागंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार रात जीटी जवाहर चौराहा के पास विजय निषाद को चोरी की बाइक और चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। बख्शी बांध के पास रहने वाले विजय ने पूछताछ की जा रही है कि उसने और भी बाइक चोरी की हैं तो कहां बेची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed