फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The woman 's body was found hanging on the gallows

ससुराल में फांसी पर लटकता मिला युवती का शव

Sat, 30 Jul 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के झझरी गांव में एक युवती का शव ससुराल में छत पर लोहे की छड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज में बीस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने मारकर लटका दिया। विवाहिता के पैर जमीन से छू रहे थे, यह तथ्य उसे मारकर फंदे से लटकाने की घटना को पुष्ट कर रहा है। पुलिस ने सास-ससुर को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बहरिया में कलीपुर गांव के जियाराम सिंचाई विभाग में नौकरी करते हैं। चार बेटों में इकलौती बेटी कुसुम (28) का विवाह मई 2014 में धूमधाम से फूलपुर के झझरी गांव में साफ्टवेयर इंजीनियर अजीत यादव के साथ किया था। अजीत की तैनाती इन दिनों चित्रकूट में है। शुक्रवार शाम जियाराम को पड़ोस के  लोगों से जानकारी हुई कि कुसुम की मौत हो गई। जियाराम पहुंचे तो उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मकान खरीदने के  लिए 20 लाख रुपये न देने पर उनकी बेटी को मारकर लटका दिया। वहीं ससुराल वालों का कहना था कि घरवाले नीचे थे। वह छत पर गई और दुपट्टे से लोहे की छड़ में फंदा कसकर लटक गई। फूलपुर पुलिस ने सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है। जियाराम का आरोप है कि घटना के समय अजीत और उसकी बहन भी घर में थी। वे घटना के बाद भाग निकले। 
विज्ञापन


धोखाधड़ी कर शादी रचाने पर मुकदमा
यमुनापार के कोरांव इलाके में शादी में मध्यस्थता करने वाले एक अगुआ ने युवती के घरवालों को झांसा देकर उसका विवाह मानसिक रूप से बीमार युवक के साथ अप्रैल महीने में करा दिया। कौशांबी के कोखराज इलाके में हुई शादी के बाद ससुराल पहुंची युवती हकीकत जानकार सन्न रह गई। आरोप है कि युवती के साथ उसके जेठ ने दुराचार का प्रयास किया तो वह भागकर मायके आ गई। फिर पूरी दास्तान घरवालों को बताई। तब परिजन कोरांव थाने शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार युवती ने मामले की शिकायत महिला संगठन से की। तब महिला संगठन की महिलाओं ने शुक्रवार को कोरांव थाने का घेराव किया। जिसके बाद कोरांव पुलिस ने अगुआ गांव के सुक्खू, पति पप्पू शुक्ला और जेठ के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिख लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed