फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The truck took three lives in the fog remained tense, six injured

कोहरे में काल बने ट्रक ने ली तीन जान, छह जख्मी

Fri, 02 Dec 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 02 Dec 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
The truck took three lives in the fog remained tense, six injured
इलाहाबाद - फोटो : allahabad
सरायइनायत के अंदावा में जीटी रोड पर गुरुवार रात गैस सिलेंडर लादकर शहर की ओर आ रहे बेकाबू ट्रक ने घने कोहरे में पैदल सड़क पर नाचते-गाते बधावा लेकर जा रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में मां-बेटी और एक अन्य महिला समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया। दर्जनों वाहनों पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। कई थानों की फोर्स के साथ एसपी गंगापार पहुंचे। पुलिस देर रात गुस्साए लोगों को शांत कराने में लगी थी। अनहोनी की घटना से अंदावा और लगड़ी का पूरा गांव में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


सरायइनायत में लगड़ी का पूरा गांव के कमलेश बिंद की बहन सुनीता की शादी अंदावा में राम कृपाल बिंद के बेटे सुरेश के साथ हुई है। एक माह पहले सुनीता को बेटा पैदा हुआ। इस खुशी में मायके पक्ष के लोग गुरुवार रात सुनीता की ससुराल बधाव लेकर नाचते-गाते पैदल जा रहे थे। कोहरा घना था, थोड़ी दूर पर किसी को कुछ सूझ ही नहीं रहा था। सुनीता की ससुराल से कुछ कदम पहले ही हनुमानगंज की तरफ से गैस सिलेंडर लोडकर शहर की तरफ जा रहा ट्रक बेकाबू हो गया। ट्रक ने बधावा में शामिल एक महिला कुचलकर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अनहोनी की घटना के बाद लोग ट्रक चालक को पकड़ने के लिए दौड़े। चालक सड़क पर खड़े लोगों की परवाह किए बिना ट्रक लेकर कई लोगों को कुचलते हुए भाग निकला। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। सड़क पर खून से लथपथ लोगों को तड़पते देख लोगों की रूह कांप गई। हादसे में एक  बच्ची समेत दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जबकि आधा दर्जन लोग खून से लथपथ तड़प रहे थे। हादसे के बाद जुटे गांव के लोग भड़क गए। जीटी रोड पर चक्काजाम कर बवाल शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने पथराव कर एक दर्जन वाहनों के शीशे तोड़ दिए। दुर्घटना के काफी देर बाद भी पुलिस न पहुंचने से लोग ज्यादा आक्रोशित थे। एसपी गंगापार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह ग्रामीणों को समझाया। हादसे में शांति देवी (35) पत्नी रतई निवासी जमुनीपुर, श्रीदेवी(38) पत्नी संतलाल  और उनकी तीन साल की बेटी राधिका की मौत हो गई। इस हादसे में प्रभावती, गिर्जन देवी, प्रिया समेत आधा दर्जन जख्मी है। हादसे से मृत महिलाओं के घर कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed