{"_id":"7c4cb818354a71388df4cb1bfb3bcd9f","slug":"the-teacher-made-a-fake-facebook-profile-ruswan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना किया शिक्षिका को रुसवां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना किया शिक्षिका को रुसवां
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 31 Jul 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। दोस्ती से इनकार करने पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले एक युवक ने नई झूंसी में रहने वाली अंग्रेजी स्कूल की टीचर को परेशान और रुसवां कर डाला। उसने शिक्षिका की फेसबुक प्रोफइल हैक कर उसकी प्रोफाइल पिक्चर में अश्लील फोटो डाल दी। उस प्रोफाइल से अनजान लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट कर अश्लील कमेंट किए। शिक्षिका ने अपनी प्रोफाइल बंद की तो उसने खुद फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसे सेक्स रैकेट से जुड़ा बताकर मोबाइल नंबर डाल दिया। शिक्षिका के मोबाइल पर भी अश्लील और धमकी भरे मैसेज करता रहा। शर्मशार शिक्षिका ने झूंसी थाने में शिकायत कर आत्मह्तया की चेतावनी दी तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने एफआईआर लिखकर आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।
नई झूंसी में रहने वाली 24 वर्षीय शिखा (नाम काल्पनिक) एक स्कूल में शिक्षिका है। उसने झूंसी थाने की पुलिस को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि उसके पड़ोस के हॉस्टल में रहने वाला सैदाबाद इलाके का सर्वेश (नाम बदला) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। उसने कुछ महीने पहले कही से उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। फिर वह बार-बार उसे फोनकर दोस्ती करने के लिए कहने लगा। उसने इनकार किया तो वह उसे फोन पर धमकाने और अश्लील मैसेजे भेजने लगा। कुछ दिन बाद उसने फेसबुक पर उसकी प्रोफाइल में अश्लील फोटो लगा दी।
बेहद भद्दे कमेंट भी किए। शिखा के एकाऊंट से ही कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के साथ हीउसके दोस्तों-रिश्तेदारों को भी अश्लील मैसेज किए। परेशान होकर उसने अपनी आईडी डीएक्टिीवेट कर दी तो सर्वेश ने उसके नाम से फर्जी प्रोफाइल बना दी और उसमें उसे सेक्स रैकेट से जुड़ा बताकर हमेशा उपलब्ध लिखा। उसका मोबाइल नंबर भी डाल दिया। सर्वेश की कारगुजारी ने शिखा को तनाव में डाल दिया। वह आत्महत्या तक की सोचने लगी। उसने अपने परिजनों को बताया तो वह भी स्तब्ध रह गए। पिता के साथ थाने जाकर शिखा ने शिकायत की। पता चला तो सर्वेश के पिता ने कहा कि वह अपने बेटे को बुलाकर उनके पास लाएंगे मगर बृहस्पतिवार रात तक ऐसा नहीं हुआ। अब पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की बात कही है। इंस्पेक्टर झूंसी आरडी यादव ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी सर्वेश को पकड़कर थाने लाया जाएगा।