{"_id":"5b50e1764f1c1b6f668b467a","slug":"the-teacher-beaten-the-student-brutally","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
छात्रों की पिटाई demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्कूल में बृहस्पतिवार को पढ़ने गए दस वर्षीय छात्र को प्रधानाध्यापिका ने बेरहमी से पीट दिया। पिटाई से छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। उधर छात्र की पिटाई से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पहुंच जमकर हंगामा किया। छात्र के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विकास खंड शंकरगढ़ के प्राथमिक विद्यालय गन्ने में बृहस्पतिवार को स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने पांचवीं के छात्र संतोष कुमार (10) को शिक्षण कार्य के दौरान बेरहमी से पीट दिया। सिर व हाथ में गंभीर चोट आने के बाद छात्र रोते हुए घर पहुंचा और मामले की शिकायत परिजनों से की। पिता शंकरलाल ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका कविता वर्मा ने डंडे से संतोष की पिटाई की है, जिससे उसके सिर व हाथ में चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापिका द्वारा अक्सर बच्चों के साथ मारपीट व अभद्रता की जाती है। छात्र की पिटाई के बाद ग्रामीणों के साथ परिजनों ने स्कूल में हंगामा भी किया। आरोपी शिक्षिका कविता वर्मा ने बताया कि उसने हाथ में छोटे डंडे से डराने के लिए मारा था। सिर पर मारे जाने की बात गलत है। उधर खंड शिक्षाधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि स्कूल बंद होने के बाद शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।