{"_id":"0f53bced7c518e05a583ec73e50bb484","slug":"the-sheriff-s-nephew-killed-in-fights-tablet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में प्रधान के भतीजे को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में प्रधान के भतीजे को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
थरवई के गोड़वा गांव में होली वाले दिन दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में शनिवार सुबह प्रधान के भतीजे को गोली मार दी गई। दिनदहाड़े गोली चलने से गांव में खलबली मच गई। घायल युवक को लेकर परिजन और थरवई पुलिस लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में घायल युवक की हालत स्थिर है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गोड़वा गांव के दलजीत यादव की पत्नी सुमन गांव की प्रधान हैं। दलजीत की पड़ोसी से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। शुक्रवार शाम को भी दलजीत का पड़ोसी इंद्रपाल से झगड़ा हुआ। लेकिन होली का दिन होने के चलते भीड़ जुट गई। गांव वालों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को हटा दिया। इसके बाद भी दोनों पक्षों में बदले की आग सुलग रही थी। शनिवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे एक बार फिर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी विवाद में एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक निकाल गोली चला दी। गोली दलजीत के भतीजे नीरज यादव (20) के कंधे और पैर में लगी। गोली चलते ही भगदड़ मच गई। गांव के लोग दहशत में आ गए।
नीरज खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर भागे तो घर के लोग पहुंचे। नीरज के शरीर से खून बहते देख घरवाले सन्न रह गए। रोते बिलखते घरवाले नीरज को लेकर एसआरएन भागे। सूचना पर थरवई एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में दलजीत की तहरीर पर इंद्रपाल, लालजी, धर्मपाल, धर्मेंद्र और धीरेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश में गोली चली थी। घायल युवक को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।