{"_id":"5ab69e714f1c1b57408b4c72","slug":"the-scribe-s-scribe-shot-and-robbed-scorpio","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के मुंशी को गोली मारकर लूट ली स्कॉर्पियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील के मुंशी को गोली मारकर लूट ली स्कॉर्पियो
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सोरांव थाने से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने शनिवार रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। इलाहाबाद से फैजाबाद जा रहे एक वकील के मुंशी को गोली मारकर बदमाश स्कॉर्पियो लूट ले गए। चीख सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उधर घायल को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे एसआएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
मूलत: फैजाबाद के रोहनी गोडवा निवासी सुनील कुमार दुबे पुत्र पारस नाथ दुबे वहीं के एक अधिवक्ता का मुंशी है। शनिवार को वह किसी परिचित को छोड़ने अपनी स्कॉपियो से इलाहाबाद आया था। रात में वह फैजाबाद लौटने लगा। अभी वह सोरांव थाने से करीब एक किमी की दूरी पर स्थित मेवालाल इंटर कालेज के पास पहुंचा था कि तभी वहां बाइकसवार दो बदमाश आ धमके। उन्होंने ओवरटेक कर स्कॉर्पियो रोक ली। सुनील ने कारण पूछा तो बदमाशों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया।
जांघ में गोली लगने से सुनील लहूलुहान हो गया तो बदमाशों ने उसे स्कॉर्पियो से नीचे फेंक दिया। इसके बाद एक बदमाश स्कॉर्पियो पर सवार हुआ और फिर गाड़ी लेकर मऊआइमा की ओर भाग निकला। उसके पीछे ही उसका बाइकसवार साथी भी निकल भागा। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने सुनील को दर्द से कराहते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और सुनील को सीएचसी ले गई। वहां से उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोरांव इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। उसके घरवालों को सूचना दी गई है। वे इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।