{"_id":"dd08ffadf2c0ce45b69fd8bd79e54b63","slug":"the-public-beating-of-military-women-soldier-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने महिला सिपाही की सरेआम की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी ने महिला सिपाही की सरेआम की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
सरायइनायत इलाके के कुआडीह गांव में मंगलवार देर शाम मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए चौराहे पर गई महिला सिपाही के साथ एक फौजी ने बदसलूकी कर दी। विरोध पर फौजी ने सिपाही की सरेआम पिटाई कर दी। इस दौरान कोई भी युवती को बचाने के लिए आगे नहीं आया। पिटाई से आहत युवती ने थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने छापा मारकर आरोपी फौजी को हिरासत में ले लिया।
कुआडीह गांव निवासी ब्रहमदीन गुप्ता पुलिस विभाग में सिपाही थे। ड्यूटी के दौरान उनका निधन होने पर बेटी रंजना को पुलिस में सिपाही की नौकरी दी गई। उसकी तैनाती रायबरेली जनपद में है। वह छुटटी पर घर आई है। मंगलवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे रंजना घर से कुछ दूर चौराहे पर एक दुकान से मोबाइल में बैलेंस रिचार्ज कराने गई। वहां मौजूद फौजी हरिश्चंद्र से किसी बात पर रंजना की कहासुनी हो गई। फौजी हरिश्चंद्र ने बदसलूकी की तो रंजना ने तीखा विरोध किया। इस पर तैश में आकर हरिश्चंद्र ने रंजना की बेरहमी से पिटाई कर दी। भीड़ लगी लेकिन कोई उसे बचाने के लिए आगे नहीं बढ़ा। मारपीट से दुखी रंजना ने सरायइनायत थाने जाकर शिकायत की। महिला सिपाही का मसला होने के कारण पुलिस ने फौरन एक्शन लिया। छापा मारकर पुलिस ने आरोपी फौजी हरिश्चंद्र को पकड़ लिया। पुलिस ने चौराहे पर मारपीट के दौरान मौजूद रहे दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भी इस बात पर झिड़का कि वे पिट रही युवती को बचाने नहीं गए।