फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The lovers of the bodies found at the confluence nose

संगम नोज पर मिला प्रेमी युगल का शव

Wed, 22 Feb 2017 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 22 Feb 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
The lovers of the bodies found at the confluence nose
मृतक छात्रा की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है, जो अपनी बुआ के घर आई हुई थी।
संगम नोज पर मंगलवार शाम पानी में युवक और युवती का शव उतराता देख भीड़ जुट गई। शव बाहर निकालने पर युवक की जेब से दो मोबाइल मिले। जांच से पता चला कि युवक नैनी का और युवती रीवा की रहने वाली थी। सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन दारागंज थाने पहुंचे। दोनों के हाथ आपस में बंधे होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे और समाज की बंदिशों के चलते यमुना में कूदकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे संगम नोज के निकट काफी लोग मौजूद थे। अचानक एक साथ जलधारा में दो शवों को उतराते देख लोग सन्न रह गए। छिछले पानी में युवक-युवती का शव था। कुछ ही दूर स्थित शिविर से जल पुलिस और दारागंज पुलिस भी आ गई। शवों को बाहर निकाला गया। युवक के शरीर पर जींस पैंट और कमीज थी, जबकि युवती ने सलवार सूट पहना था। उन दोनों के एक-एक हाथ आपस में रस्सी से बंधे थे। शरीर पर पुलिस को कोई जाहिरा चोट नहीं दिखी। पुलिस को युवक की जेब में दो मोबाइल फोन मिले।
विज्ञापन


हालांकि फोन पानी में होने की वजह से कई घंटे बाद भी काम करने की स्थिति में नहीं थे। देररात चौकी प्रभारी संगम उमेश कुमार सिंह ने सिम को सुखाने के बाद दूसरे मोबाइल में लगाया तो सिम चालू हो गया। सिम में सुरक्षित नंबरों पर संपर्क करने पर युवक के बारे में पता चला गया। एसआई उमेश सिंह के मुताबिक युवक नैनी एडीए कॉलोनी का रामकैलाश (30) पुत्र गौरीशंकर था। अनहोनी की खबर पाकर युवक के परिजन रोते कलपते दारागंज थाने पहुंचे। मोबाइल में शव की फोटो देखने बाद उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों ने बताया कि रामकैलाश प्रतियोगी परीक्षा के साथ एसआई की तैयारी कर रहा था। युवती का नाम रूबी था। युवक के घरवालों ने बताया कि वह शनिवार शाम से लापता था। उसकी तलाश की जा रही थी। नैनी थाने में भी इसकी सूचना दी गई थी। रामकैलाश ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इस बारे में घरवाले कुछ नहीं बता पाए। युवती के घरवाले भी खबर पाकर आ रहे हैं। इंस्पेक्टर दारागंज उदयवीर सिंह के मुताबिक आशंका है कि दोनों प्रेमी युगल थे और दोनों ने यमुना पुल से कूदकर खुदकुशी की है। घरवालों से पूछताछ के बाद पूरा मामला साफ होगा कि उनके  मौत की असल वजह क्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed