फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The inspector also suspended on holiday in organically Junsi

झूंसी बवाल में अवकाश पर गए इंस्पेक्टर भी सस्पेंड

Thu, 09 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 09 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
The inspector also suspended on holiday in organically Junsi
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
नैनी जेल गेट पर दोहरे कत्ल के बाद झूंसी में मंगलवार सुबह हुए बवाल के मामले में झूंसी इंस्पेक्टर पीएन मिश्र, एसआई अनिल राम, सिपाही अबूबकर और अमरेश सिंह को बुधवार रात एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। पिता की मौत पर छुट्टी गए इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बनी है। पूरे घटनाक्रम के दौरान छुट्टी पर रहे इंस्पेक्टर पर की गई कार्रवाई कितनी उचित है और कितनी गलत इस बारे में अफसर भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। 
विज्ञापन


नैनी जेल गेट पर रविवार शाम हुए खूनी खेल में दो लोगों की मौत हो गई थी। आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। मृतक ज्ञानचंद्र के परिजन जेल में बंद पिता चंद्रभान को एक दिन के पेरोल पर बेटे के अंत्येष्टि शामिल कराने की मांग कर रहे थे। इस मांग को लेकर मंगलवार को झूंसी में जमकर बवाल हुआ था। जिसमें एक आईपीएस समेत कई पुलिस वाले घायल हुए थे। ग्रामीणों ने सड़क पर जमकर उपद्रव काटा था। इस मामले में झूंसी पुलिस की लापरवाही सामने आई थी।
विज्ञापन


बुधवार रात एसएसपी जोगिंदर कुमार ने इंस्पेक्टर झूंसी पीएन मिश्र समेत चार लोगों को सस्पेंड कर दिया। जबकि इंस्पेक्टर झूंसी पीएन मिश्र के पिता का शनिवार रात निधन हो गया था। वह रविवार सुबह ही पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने छुट्टी लेकर चले गए थे। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वह बुधवार को लौटे थे। ऐसे में छुट्टी पर गए इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई पर कई सवाल उठ रहे हैं। इस बारे में पुलिस अफसर भी कुछ बोलने से कतराते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ शिवकुटी रहे विजय प्रताप को इंस्पेक्टर पीएन मिश्र की जगह झूंसी थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। एसआई विजय प्रताप को महकमे में तेजतर्रार दरोगा के रूप में जाना जाता है। वहीं चौकी प्रभारी राजापुर रहे अरविंद त्रिवेदी को एसओ शिवकुटी का चार्ज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed