फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The elderly and the young man died from sickness unemployment tight

बीमारी से बुजुर्ग और बेरोजगारी से तंग युवक ने दी जान 

Sun, 03 Apr 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 03 Apr 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
The elderly and the young man died from sickness unemployment tight
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बीमारी से परेशान बुजुर्ग और बेरोजगारी से तंग एक युवक ने सुसाइड कर लिया। शनिवार सुबह फांसी लगाने की घटना की जानकारी होने पर जार्जटाउन और करेली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दोनों जगहों से सुसाइड नोट भी मिला है। जिससे उनके मौत की वजह पता चली। 
विज्ञापन


जार्जटाउन में किदवईनगर अल्लापुर के नरेश चंद्र चौरसिया(60) बीमा कंपनी से रिटायर हुए थे। वह पिछले कई सालों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। शुक्रवार रात घर के पीछे के कमरे में नायलान की रस्सी से पंखे के चुल्ले में फांसी लगा ली। शनिवार सुबह घरवाले देर तक सोकर न उठने पर बुलाने गए तो फांसी के फंदे से लटकता शव देखकर घर में कोहराम मच गया। शोरगुल सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें नरेश ने लिखा था कि बीमारी से आजिज आकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें घरवालों का कोई दोष नहीं है। नरेश की मौत से पत्नी राजकुमारी और बेटे का रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन


दूसरी घटना करेली के करेलाबाग लाल कॉलोनी की है। सीओडी से रिटायर ओम प्रकाश चक्रवर्ती का बड़ा बेटा कानपुर में रेलवे कर्मचारी है। जबकि छोटा बेटा भानु उर्फ भावेश (32) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। नौकरी न मिलने से वह परेशान रहता था। शुक्रवार रात खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह घरवाले बुलाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर पंखे के चुल्ले से भानु का शव फंदे से लटक  रहा था। भानु का शव देखकर घर में कोहराम मच गया। मां और पिता दहाड़ मारकर रोने लगे। रोना पिटना सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे। वहीं बगल में एक सुसाइड नोट भी पड़ा था। जिसमें नौकरी न मिलने की हताशा में सुसाइड की बात लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed