फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The dead body of the businessman on the street, suspected of murder

सड़क पर मिंला कारोबारी का शव, कत्ल का शक

Mon, 26 Jun 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the businessman on the street, suspected of murder
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भट्ठा से शनिवार रात अपने घर लौट रहे ईंट व्यवसायी संतोष कुमार गुप्ता (46) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रात में वह घर नहीं लौटे तो परिजन खोजते रहे। सुबह रास्ते में सड़क किनारे बाइक के पास उनका शव मिलने पर कोहराम मच गया। शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने तो पहली नजर में ही इसे दुर्घटना में मौत कह दिया लेकिन परिवार के लोगों ने कत्ल की आशंका जाहिर की है। पोस्टमार्टम से पता चला कि मौत का कारण सिर पर गहरी चोट थी।
विज्ञापन


सरायममरेज में तिलकट गांव निवासी संतोष कुमार गुप्ता के हंडिया इलाके में दो ईंट भट्ठे हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे वह भट्ठा से पल्सर बाइक पर घर के लिए रवाना हुए थे। जब वे देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग फोन लगाने लगे। रिंग होती रही लेकिन कॉल नहीं रिसीव हुई जिससे परिजन परेशान हो गए। रात में ही 100 नंबर पर सूचना दी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। रविवार सुबह धनुपुर-हंडिया मार्ग पर कैथापुर के पास सड़क किनारे लोगों ने पल्सर के पास संतोष कुमार का शव पड़ा देखा तो भीड़ लगी। खबर पाकर परिवार के लोग आ गए पए।
विज्ञापन


वे शव को देख रोने-कलपने लगे। संतोष चार भाइयों में छोटे थे। उनके दो बेटे गोकुल (18) और राज (10) तथा पांच बेटियां नेहा (16), प्रियंका (14), दिया (12), स्मृति (8), जागृति (5) तथा पत्नी सुशीला हैं। परिजन पहले शव को घर ले गए। फिर हंडिया थाने लाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया और कहा कि यह दुर्घटना है। पुलिस ने अनुमान जताया कि रात में घर जाते समय किसी गाड़ी ने संतोष की बाइक में टक्कर मार दी थी। घरवालों ने आशंका जाहिर की कि यह हादसा नहीं है बल्कि संतोष को मारा गया था। हालांकि पुलिस को तहरीर कत्ल की नहीं दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि संतोष की मौत की वजह सिर पर गंभीर चोट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed