फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The couple jumped into the fire to save the innocent son

मासूम बेटे को बचाने के लिए आग में कूदे दंपति 

Sun, 10 Apr 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 10 Apr 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
The couple jumped into the fire to save the innocent son
पटरी पर लगी आग - फोटो : self
 आग की लपटों से घिरा मड़हा। उसके अंदर सो रहा दो साल का मासूम बेटा। ऐसे में पति-पत्नी ने जान की परवाह नहीं करते हुए जलते मड़हा में छलांग लगा दी। दोनों ने आग से घिरे बिस्तर में झुलसकर चीखते बच्चे को उठाया और बाहर निकल आए। हालांकि बच्चे के साथ ही पति-पत्नी भी झुलस गए। मगर बच्चे को बचाने के लिए दंपति के साहस की गांव वालों ने बेहद सराहना की। दंपति और बच्चा अस्पताल में है।
विज्ञापन


 फूलपुर क्षेत्र के सौरहा गांव में रहने वाला पूर्णमासी लाल बिंद ईंट-भट्ठा पर मजदूरी के सहारे परिवार का गुजारा करता है। शनिवार दोपहर वह भट्ठा से लौटा। फिर अपने दो साल के बेटे कमलेश को घर के बगल मड़हा में सुलाकर कर पत्नी सुरसती देवी के साथ पड़ोस में चला गया। तभी उसके मड़हा में जाने कैसे आग लग गई। पड़ोसियों ने आग देखकर शोर मचाया तो पूर्णमासी भी पत्नी सुरसती के साथ भागकर वहां पहुंचा। फूस का बना मड़हा लपटों से घिर गया था।
विज्ञापन


कोई और उपाय नहीं दिखा सुरसती और पूर्णमासी धू-धूकर जलते मड़हा में घुस गए। बच्चे को उन्होंने किसी तरह बाहर निकाल लिया लेकिन खुद बुरी तरह झुलस गए। मासूम कमलेश भी झुलस गया था। उन तीनों को आनन-फानन में फूलपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने शहर में एसआरएन अस्पताल भेज दिया। उधर, ग्रामीणों की भरसक कोशिश के बावजूद मड़हा और उसमें रखा सारा सामान जल गया। हालांकि गांव वालों के बीच चर्चा रही कि भले ही गरीब परिवार का भारी नुकसान हुआ लेकिन दंपति ने अपने बेटे को बचा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed