फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The congressmen ' Rishi toilet inaugurated

कांग्रेसियों ने किया ‘ऋषि कपूर शौचालय’ का उद्घाटन

Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
The congressmen ' Rishi toilet inaugurated
र‌िषी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की ओर से नामकरण के मुद्दे पर नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधे जाने के बाद कांग्रेसियों ने अलग अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने बहादुरगंज स्थित एक पार्क के पास बने शौचालय को ऋषि कपूर का नाम देकर सनसनी फैला दी है। कांग्रेसियों ने पोस्टर चस्पा कर शौचालय का नामकरण किया है। ऐसा करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऋषि कपूर को टिप्पणी करने से पहले देख लेना चाहिए था कि वह जिस परिवार बारे बोल रहे हैं, उस परिवार के सदस्यों ने देश के लिए खुद को बलिदान कर दिया।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ऋषि कपूर ने हुए कहा था कि देश में कई स्मारकों, सड़कों, अस्पतालों, एयरपोर्ट, संग्रहालय, शिक्षण संस्थानों, ऐतिहासिक स्थलों आदि का नाम नेहरू गांधी परिवार तक ही सीमित है। कांग्रेसियों को ऋषि कपूर की यह टिप्पणी नागवार लगी और उन्होंने अनोखे अंदाज में इसका जवाब दिया।
विज्ञापन


शहर कांग्रेस के महासचिव इरशाद उल्ला, अभिन्न वार्ष्णेय सहित कई कार्यकर्ताओं ने बहादुरगंज स्थित शिवाजी पार्क के पास बनाए गए नए सार्वजनिक शौचालय की दीवार पर पोस्टर चस्पा कर शौचालय को ऋषि कपूर का नाम दे दिया। पोस्टर में लिखा है, ‘ऋषि कपूर शौचालय का नामकरण किया गया है।’ साथ ही पोस्टर पर सबसे नीचे लिखा है, ‘स्वच्छ भारत मिशन।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed