फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The businessman went to sister's house, on the checkpoint

कारोबारी गया था बहन के घर, चौकी पर बवाल

Thu, 26 Oct 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 26 Oct 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
The businessman went to sister's house, on the checkpoint
crime scene
यमुनापार के मेजा इलाके में सिरसा कस्बे के दवा कारोबारी मुकेश चौधरी उर्फ बंटी का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह बलरामपुर में अपनी बहन के यहां चला गया था और यहां परिजन तथा व्यापारी बवाल काटने लगे। मंगलवार शाम पुलिस चौकी पर हंगामा करने के बाद लोगों ने बुधवार सुबह चौकी के सामने जाम लगा दिया। चौकी में कुर्सी-मेज भी तोड़ दी। तभी दोपहर में बलरामपुर से मुकेश की बहन ने फोन किया और बताया कि उसे घर वापस भेज दिया है।
विज्ञापन


सिरसा कस्बा स्थित चौधरी मेडिकल स्टोर का संचालक मुकेश चौधरी उर्फ बंटी (45) मंगलवार सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गया। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बता रहा था। दोपहर में उसकी पत्नी श्वेता ने सिरसा चौकी जाकर पति के गायब होने और अपहरण की शिकायत की। शाम तक कुछ पता नहीं चला तो बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ परिजनों ने पुलिस चौकी पर जाकर नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। थाना प्रभारी शिवसागर पांडेय ने आकर मनाया तो वे शांत हुए। पत्नी ने तहरीर दी तो सिरसा कस्बे से सटे बरी गांव निवासी अधिवक्ता दिलीप मिश्रा के बेटों नवनीत और विनीत के खिलाफ अपहरण का केस लिखा गया। आरोप लगाया कि पैसों के विवाद में उन दोनों ने अपहरण किया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह भी सिरसा बाजार बंदकर व्यापारियों ने पुलिस चौकी के सामने हंगामा किया। कुर्सियां-मेज तोड़ दीं तथा चक्काजाम कर दिया। सिपाही बचने के लिए पिछले दरवाजे से भागे और अफसरों को सूचना दी। खबर पाकर मेजा पुलिस के साथ एसपी यमुनापार और सीओ समेत एसडीएम शिवानी पहुंच गई। कारोबारियों ने मुकेश चौधरी की बरामदगी के लिए पुलिस को चार घंटे की मोहलत दी। पुलिस खोजबीन में लगी थी तभी दोपहर करीब दो बजे बलरामपुर से मुकेश की बहन कविता ने उसकी पत्नी श्वेता को फोन किया। बहन ने बताया कि मुकेश उसके घर आया था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसे वापस सिरसा के लिए भेज दिया है। श्वेता ने फौरन एसपी यमुनापार को फोन पर जानकारी दी। एसपी ने कहा कि मुकेश घर आए तो जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता मुकेश के अपहरण के आरोप में वकील दिलीप मिश्र के दो बेटों के खिलाफ मुकदमा लिखाने से नाराज वकीलों ने मेजा तहसील में काम ठप कर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि दो भाइयों को फर्जी फंसाया गया है। दोपहर में सूचना मिली कि मुकेश अपनी बहन के यहां गया था और लौट रहा है तब वकीलों ने कार्य बहिष्कार समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed