फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The bike hit the car in front of the high court killed , two injured

हाईकोर्ट के सामने कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

Fri, 22 Jan 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन

हाईकोर्ट में महाधिवक्ता भवन के सामने बृहस्पतिवार रात बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक छिटक कर सड़क पर गिरे। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो दोनों युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। एंबुलेंस को सूचना दी गई। लेकिन देर से पहुंचने के  चलते घायल घंटेभर सड़क पर तड़पते रहे। 

विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात धूमनगंज की ओर से आ रही बेकाबू कार ने सामने आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक नीरज और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे नीरज और विकास को गंभीर चोट आई। उनके सिर में चोट लगी है। दुर्घटना के बाद भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को उठाकर किनारे किया। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। लगभग 1 घंटे तक घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए इंतजार करना पड़ा। एंबुलेंस के देर से पहुंचने के चलते लोगों में काफी आक्रोश था। वहीं कार सवार धूमनगंज के  धीरेंद्र और धीरज थे। 

विज्ञापन

शहर के लीडर रोड पर बृहस्पतिवार रात बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर में बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक में टक्कर मारने के बाद कार सवार भागे तो आगे जाकर एक रिक्शे में टक्कर मार दिया। रिक्शे पर बैठी सवारियां और चालक भी घायल हो गए। इसके बाद भी कार सवार नहीं रुके वे जानसेनगंज की तरफ भागे। सूचना मिलने पर एसओ शाहगंज देवेंद्र कुमार ने कार का पीछा किया। आगे जाकर पुलिस ने कार को पकड़ लिया। कार में बैठे चारों युवक नशे में धुत थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed