{"_id":"5766fd964f1c1bd54511bdd4","slug":"the-assault-on-the-occupied-land-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के मांडा इलाके में रविवार शाम बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच विवाद होने लगा तो गांव के लोग जुट गए। ग्रामीण भी दो धड़ों में बंट गए। दोनों पक्ष जबरन जमीन पर कब्जा करने लगे तो लाठी-डंडा चलने लगा। मारपीट से गांव में अफरातफरी मच गई। इसी बीच एक पक्ष की ओर से तमंचे से हवाई फायरिंग होने लगी। फायरिंग के बाद मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। सीओ मेजा, एसओ मांडा समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से आधा दर्जन को पकड़ कर थाने ले आई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।
मांडा के दसवार गांव के रहने वाले लल्लन प्रसाद मिश्र किसान हैं। दसवार-लालगंज मार्ग पर उनका खेत है। सड़क के उत्तर तरफ लल्लन प्रसाद का खेत और घर है। दक्षिण तरफ हरिजन बस्ती है। लल्लन के खेत के बगल बंजर जमीन है। इस जमीन पर लल्लन और गांव के पूर्व प्रधान रामपति की नजर है। दोनों पक्ष बंजर जमीन को अपना बताकर कब्जा करने की फिराक में रहते हैं। रविवार शाम विवादित जमीन पर रखे छप्पर को हटाने को लेकर लल्लन और रामपति के बीच कहासुनी होने लगी।
रामपति और लल्लन की तरफ बिरादरी के लोग आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव होने लगा। आरोप है कि रामपति पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हालांकि, फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। गोली चलने के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। खबर पाकर सीओ मेजा, एसओ मांडा समेत कई थानों की पुलिस आ गई। लल्लन, रामपति समेत दोनों पक्ष से कुल 6 लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। तनाव के चलते गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है। सीओ मेजा जेके दुबे ने बताया कि जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग की बात सामने आई है। पुलिस के पहुंचने के बाद से गांव में शांति है। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मांडा के दसवार गांव में दो पक्षों के बीच छप्पर हटाने को लेकर विवाद होने लगा। बताया जाता है कि इसी बीच रामपति की तरफ से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कंट्रोल रूम पर खबर प्रसारित होते ही पुलिस अफसर हरकत में आ गए। सीओ मेजा पांच थाने की फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद मामूली विवाद देख राहत की सांस ली।
मांडा में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या की सूचना कंट्रोल रूम पर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसरों के हाथ-पांव फूलने लगे। तत्काल पुलिस के साथ प्रशासन के अफसर हरकत में आ गए। मौके पर जाने के बाद हत्या की सूचना गलत निकली है। डीएम संजय कुमार ने कहा कि गलत सूचना देकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।