{"_id":"57b4c4324f1c1b77766ec50f","slug":"tenth-raping-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की छात्रा से रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दसवीं की छात्रा से रेप
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद। उतरांव इलाके में दसवीं की छात्रा को गांव का एक युवक झाड़ियों में खींच ले गया। उसने छात्रा से दुराचार किया। पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी से शिकायत के बाद बुधवार को उतरांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। अभी आरोपी को नहीं पकड़ा जा सका है।
इलाके के एक किसान की सोलह वर्षीय बेटी दसवीं की छात्रा है। वह 9 अगस्त की शाम घर से लगभग सौ मीटर दूर नहर की ओर शौच के लिए गई थी। छात्रा के मुताबिक गांव का चालीस वर्षीय लाल चंद्र पटेल उसे अकेले देख झाड़ी में खींच ले गया। वह शोर मचाने लगी तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके साथ दुराचार किया है। आरोपी ने छात्रा को धमकाया कि घरवालों से इस बारे में मुंह खोला तो परिवार समेत जान से मार दी जाओगी। डरी सहमी छात्रा घर पहुंची तो परिजनों को बताया। घरवाले उसे लेकर थाने गए लेकिन उतरांव पुलिस ने पीड़िता को भगा दिया। बच्ची को लेकर पिता एसएसपी से मिले। तब जाकर आरोपी लालचंद्र और दो अन्य के खिलाफ दुराचार, मारपीट, गालीगलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ। इंस्पेक्टर उतरांव अभय श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। वह फरार है।