फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenage assassination in fear

आशनाई में किशोर का कत्ल

Sun, 12 Mar 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Mar 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
Teenage assassination in fear
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
दारागंज में शनिवार सुबह बक्शी बांध स्थित एसटीपी के बगल कछार में 16 वर्ष के किशोर का क्षतविक्षत शव मिलने पर हड़कंप मच गया। वह सात मार्च की रात से लापता था। यह खबर जैसे ही फैली लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन भी पहुंच गए। लोगों ने आशनाई में कत्ल का शक जताते हुए लड़की के घर जमकर बवाल काटा। लड़की और उसके मां-बाप को पीटते हुए बाहर घसीट लाए। भीड़ उनकी झोपड़ी फूंकने पर भी आमादा थी। तभी खबर पाकर दारागंज पुलिस के साथ कर्नलगंज इंस्पेक्टर भी पहुंच गए। किसी तरह पुलिस ने भीड़ को समझाया। लड़की और उसके मां-बाप को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बक्शी कला में नागवासुकि मंदिर के पास रहने वाला जीतेंद्र उर्फ रिन्टी यादव पुत्र गोपाल पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह कछार में खेती का करता था।  बताते हैं कि सात मार्च की रात रिन्टी घर से कछार के लिए निकला था। वह रात को नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि कछार में ही रुक गया होगा, लेकिन जब वह दूसरे दिन भी नहीं आया तो उसकी खोज शुरू हो गई। परेशान होकर मां मोनू देवी ने दारागंज थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाई। घरवाले रिन्टी की तलाश में थे। शनिवार सुबह एसटीपी के बगल कछार में गेहूं के खेत में लोगों ने कुछ कुत्तों को लड़ते देखा। पास गए तो शव क्षतविक्षत हालत में देख हड़कंप मच गया। परेशान परिजन भी आशंका में जब मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त की। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। बताया गया कि सात मार्च को रिन्टी घर के पास आयोजित एक प्रीतिभोज में खाना खाने के बाद से लापता हो गया था। उसकी हत्या से घर में कोहराम मचा हुआ है। होली के समय हुए इस कत्ल से मोहल्ले में भी मातम पसर गया है।
विज्ञापन


शव देखने से बौखलाए घरवाले और मोहल्ले के लोग घटनास्थल से लगभग तीन सौ मीटर दूर बक्शीबांध किनारे बनी एक झोपड़ी में पहुंच गए। अंदर से एक नाबालिग लड़की और मां-बाप को पीटते हुए बाहर घसीट लाए। भीड़ झोपड़ी फूंकने पर आमादा थी। लोगों को शक था कि इसी लड़की से आशनाई के चक्कर में रिन्टी का कत्ल किया गया है। बवाल बढ़ता देख दारागंज पुलिस ने अफसरों को जानकारी दी। तब इंस्पेक्टर कर्नलगंज फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को समझाया। सीओ दारागंज सहायक पुलिस अधीक्षक गणेश साहा भी पहुंचे। पुलिस ने शव को चीरघर भेज दिया। बताया जाता है कि नाबालिग लड़की से रिन्टी का कई वर्षों से प्रेम संबंध था। वह अक्सर उससे मिलने जाता था। लड़की के घरवाले इसका विरोध करते थे। इंस्पेक्टर दारागंज उदयवीर सिंह के मुताबिक आशनाई में कत्ल की बात सामने आ रही है। लड़की के घरवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed