फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   tear apart the girls going to school, drag the scalp

स्कूल जा रही छात्राओं से सरेराह छेड़खानी, दुपट्टे खींचे

Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
tear apart the girls going to school, drag the scalp
crime
धूमनगंज के बम्हरौली में शनिवार को स्कूल जा रही छात्राओं से सरेराह छेड़खानी की गई। पांच युवकों ने रास्ते में रोककर फब्तियां कसीं और दुपट्टे खींच लिए। एक छात्रा के चाचा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। गांववाले दौड़े तो असलहे लहराकर धमकाया। हालांकि गांववालों के पीछे  नहीं हटने पर आरोपी भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कुछ देर बाद चायल विधायक संजय गुप्ता मौके  पर पहुंचे और पुलिस से बात की। इसके बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। मामला अलग सुमदायों का होने की वजह से गांव में तनाव है।
विज्ञापन


धूमनगंज के बम्हरौली स्थित एक गांव में रहने वाली छात्रा पास में ही स्थित स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। गांव की ही कई अन्य छात्राएं भी उसी स्कूल में पढ़ने जाती हैं। रोज की तरह शनिवार को भी छात्राएं स्कूल गईं। दोपहर में करीब 12 बजे सभी घर लौट रही थीं। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले इमरान पुत्र राशिद व मो. शाकिब पुत्र इम्तियाज निवासी दामूपुर अपने तीन साथियों जैद, फरहान और मो. अनीस के साथ बाइक से आ धमके। आरोप है कि पांचों ने छात्राओं को रास्ते में रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। अश्लील कमेंट करने लगे, साथ ही विरोध पर दुपट्टे खींच लिए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक छात्रा के चाचा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। छात्राओं के चीखने पर गांववाले दौड़े तो आरोपियों ने असलहे लहराते हुए उन्हें गोली मारने की धमकी दी। इस पर भी गांववाले पीछे नहीं हटे तो आरोपी भाग निकले। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। आरोप है कि सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए ही लौट गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जानकारी पर चायल विधायक संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। गांववालों की शिकायत के बाद उन्होंने पुलिस से बात की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर धूमनगंज केपी सिंह ने बताया कि नामजद रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्राओं के परिजनों की मानें तो आरोपियों ने छात्राओं का स्कूल आना-जाना मुश्किल कर दिया था। करीब 15 दिन से वह छात्राओं का पीछा कर रहे थे। रास्ते में अश्लील कमेंट, इशारे भी करते थे। बदनामी के डर से छात्राओं ने शिकायत नहीं की। शनिवार को उन्होंने हदें पार कर दीं। उधर पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत उसके पास नहीं आई। अब शिकायत मिली है जिस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed