फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tani pistol at employees in the mobile service center

मोबाइल सर्विस सेंटर में कर्मचारी पर तानी पिस्टल

Sat, 02 Jul 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tani pistol at employees in the mobile service center
बंदूक के दम पर की पिटाई
सिविल लाइंस में सुभाष चौराहा के निकट मोबाइल सर्विस सेंटर में शुक्रवार दोपहर बैट्री बदलने को लेकर झड़प के बाद कस्टमर और उसके साथियों ने बखेड़ा कर दिया। उन लोगों ने पिस्टल निकालकर सर्विस सेंटर के कर्मचारियों को गोली मारने की कोशिश की और नाकाम रहने पर एक कर्मचारी के सिर पर मुठिया से वार कर दिया। कर्मचारियों ने घेरा तो भागने की हड़बड़ी में पिस्टल गिरी और वे निकलकर फरार हो गए। पिस्टल को सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर केस दर्ज कराया गया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी गई जिसमें झगड़े का दृश्य दिखाई दिए हैं। 
विज्ञापन


माइक्रोमैक्स सर्विस सेंटर में शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे बहादुरगंज के आकाश मिश्रा ने आकर अपना मोबाइल जमा किया जिसकी बैट्री खराब थी। कर्मचारियों ने कहा कि बैट्री बदलने के लिए पैसे देने होंगे। इस पर आकाश बौखला गया। उसने कहासुनी कर ली और कहा कि मोबाइल अभी वारंटी पीरियड में है इसलिए पैसे नहीं देगा। कहासुनी के  बाद वह सर्विस सेंटर से निकल गया। कुछ देर बाद वह दो साथियों संग लौटा और झड़प के बाद सर्विस सेंटर के सीओओ जय सिंह पर पिस्टल तान दी। जय सेंटर के भीतर भागा तो आकाश भी साथी संग अंदर गया। कर्मचारियों ने खदेड़ा तो वे बाहर भागे। इसी दौरान जय सिंह के सिर पर पिस्टल की मुठिया से वार कर दिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने घेरा तो भागने के चक्कर में आकाश के साथी के हाथ से पिस्टल गिर गई। वे बाहर निकलकर भाग गए। सर्विस सेंटर संचालक मनोज कुमार लाल ने घायल कर्मचारी जय सिंह के साथ सिविल लाइंस थाने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और लावारिस पिस्टल भी सौंपी। पिस्टल अवैध है। पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज भी दी। पुलिस ने आकाश के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उधर से बताया गया कि वह कानपुर से बोल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed