{"_id":"5b37d5d44f1c1b694d8b9488","slug":"tadhi-mosque-and-wall-of-cemetery-itself","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद ही तोड़ी मस्जिद और कब्रिस्तान की दीवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद ही तोड़ी मस्जिद और कब्रिस्तान की दीवार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजरूपपुर में पंजाब नेशनल बैंक के पास बनी मस्जिद का कुछ हिस्सा एवं चकिया में पूर्व सांसद अतीक अहमद के कार्यालय के सामने कब्रिस्तान की दीवार संबंधित संचालकों ने शनिवार को खुद ही गिरा दी। यहां इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। मस्जिद और कब्रिस्तान के मुतवल्ली द्वारा खुद ही एक हिस्सा गिरा दिए जाने की एडीए अफसरों ने भी सराहना की है।
दरअसल कुंभ मेले के मद्देनजर शहर की तमाम सड़कों का चौड़ीकरण एडीए की ओर से किया जा रहा है। इसी क्रम में एडीए की ओर से चकिया-राजरूपपुर मार्ग का भी चौड़ीकरण किया जाना है। इस रोड पर तमाम अतिक्रमण लोगों ने खुद ही हटा लिए है। सड़क निर्माण की जद में आ रहे धार्मिक स्थलों के कुछ हिस्सों को हटाने को लेकर एडीए अफसरों की ओर से संबंधित धार्मिक स्थलों के संचालकों के साथ पिछले दिनों बैठक भी हुई। तय हुआ कि सड़क निर्माण की जद में जो हिस्सा आ रहा है उसे संबंधित मुतवल्ली द्वारा ही हटवाया जाए। इसे लेकर शनिवार को मस्जिद के मुतवल्ली की ओर से मजदूर लगवाकर मस्जिद का कुछ हिस्सा गिराने का काम शुरू किया गया। इसी तरह कब्रिस्तान के भी उसे हिस्से से दीवार हटवाई गई जहां कब्र नहीं है। एडीए के जोनल अफसर जेआर मौर्य के अनुसार यहां 60 फिट रोड चौड़ी होनी है। संबंधित मुतवल्ली की ओर से शांति पूर्ण ढंग से निर्माण गिरवाकर एक मिसाल पेश की है।