फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sulemsray collision bomb at the home of businessman

सुलेमसराय में व्यापारी के घर पर पटके बम

Fri, 25 Mar 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 25 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sulemsray collision bomb at the home of businessman
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
धूमनगंज के सुलेमसराय इलाके में बुधवार दोपहर होली के दौरान सीमेंट-सरिया व्यापारी के घर पर बम से हमला कर दिया गया। दो बम पटकने के बाद हमलावर भाग गए। कोई जख्मी नहीं हुआ लेकिन धमाकों से खलबली मच गई। खबर पाकर धूमनगंज थाने की पुलिस वहां पहुंची और कारोबारी से घटना के बारे में बात की। बम किन लोगों ने पटका और क्यों? फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


सीमेंट-सरिया कारोबारी रतनबाबू केसरवानी का मकान सुलेमसराय में जीटी रोड पर है। बुधवार दोपहर होली के दौरान ही अचानक रतनबाबू के घर पर बम पटके गए। धमाकों से परिवार के लोग दहल गए। परिजनों ने बाहर आकर देखा मगर कोई नजर नहीं आया। खबर पाकर धूमनगंज थानाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। रतनबाबू ने कहा कि वह हमलावरों को नहीं देख सके लेकिन शक है कि हमले के पीछे उन लोगों का हाथ हो सकता है जिनसे उनका प्रापर्टी का विवाद बना है। बम हमले से रतनबाबू के मकान में निशान बन गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed