फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students missing seven lakh ransom sent message

छात्र लापता, सात लाख रुपये की फिरौती का भेजा मैसेज

Wed, 09 Sep 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 09 Sep 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
नैनी (इलाहाबाद)। सराफा कारोबारी के अपहरण के दूसरे ही रोज नैनी इलाके से सातवीं कक्षा का छात्र धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अंकित (13) लापता हो गया। सोमवार दोपहर वह सेंट जोंस एकेडमी से निकलने के बाद करछना में अपने घर नहीं पहुंचा। रात में उसने किसी मोबाइल नंबर से अपने पिता को मैसेज किया, जिसमें सात लाख रुपये फिरौती की रकम का इंतजाम करने को कहा। मंगलवार सुबह शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसी बीच शाम को छात्र ने फोनकर बताया कि वह नासिक में है। यह जानकारी मिलते ही परिवार के लोग नासिक के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


करछना के बोधा का पूरा गांव निवासी विनोद कुमार सिंह का इकलौता पुत्र धीरेंद्र उर्फ अंकित रामपुर चौराहे स्थित सेंट जोंस एकेडमी में सातवीं कक्षा का छात्र है। वह रोज सुबह साढ़े छह बजे बस से स्कूल जाता है। फिर स्कूल छूटने के बाद वह ट्यूशन पढ़कर ऑटो से घर लौटता है। सोमवार को भी वह स्कूल गया लेकिन दोपहर बाद घर नहीं लौटा। परिवार के लोग परेशान होकर खोजबीन में जुटे लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को अंकित के पिता विनोद लखनऊ में थे। बेटे के लापता होने की खबर पाकर वह रात में आ गए। इसी बीच रात करीब दस बजे एक नंबर से उनके मोबाइल पर एसएमएस आया। अंग्रेजी में यह मैसेज अंकित का था, जिसमें उसने लिखा था- मैं घर नहीं आ रहा। आप कहां हैं? मुझे कॉल करिए। फिर उसने कई मैसेज किए। जिसमें लिखा था कि बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया है। सात लाख रुपये फिरौती मिलने पर ही उसे छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह विनोद ने औद्योगिक क्षेत्र थाने जाकर बेटे के अपहरण की जानकारी दी तो पुलिस ने जांच शुरू की। स्कूल गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि सोमवार को स्कूल छूटने के बाद अंकित ट्यूशन पढ़ने की बजाय बाहर निकल शहर की तरफ जा रहे ऑटो में बैठ गया था। तीन और छात्र उसी ऑटो में बैठे मगर वे रास्ते में उतरते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पता चला कि स्कूल से निकलने से पहले अंकित ने अपने कई दोस्तों से यह कहकर पैसे लिए कि वह अपने फुफेरे भाई की बर्थडे पार्टी में जा रहा है इसलिए गिफ्ट लेना है। उसने झूठ बोला, इसलिए पुलिस को शक हुआ कि उसका अपहरण नहीं हुआ बल्कि वह खुद ही कहीं चला गया है। इसी बीच मंगलवार शाम करीब चार बजे अंकित ने पिता विनोद को फोन किया और बताया कि वह नासिक में शिरडी धाम आ गया है। इस पर अंकित के परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। पिता समेत कई रिश्तेदार नासिक रवाना हो गए। थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र अशोक दुबे ने बताया कि अब तक की जांच से यह साफ हुआ है कि अंकित खुद ही चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed