{"_id":"34ddcfcd1d34b69c0609a1ecc237962f","slug":"student-played-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sun, 03 May 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। पिता की मौत के बाद मां की रुसवाई ने दसवीं की छात्रा को खुदकुशी
विज्ञापन
करने के लिए मजबूर कर दिया। घर में अकेली छात्रा शनिवार सुबह दुपट्टे से
कच्चे मकान की बल्ली पर फांसी का फंदा बनाकर उस पर झूल गई। दोपहर में पड़ोस
में रहने वाली मौसी पहुंची तो कमरे में उसे फांसी पर लटकते देख चीख पड़ी।
सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेजा।
कैंट की रहने वाली दसवीं की छात्रा के पिता की मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद मां चार बेटियों के साथ मायके में रहने लगी। लड़की के नाना सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में नौकरी करते हैं। कुछ साल बाद छात्रा की मां ने दूसरी शादी कर ली। वह शादी के बाद तीन बेटियों को मायके में छोड़कर दूसरे पति के साथ रहने चली गई। छोटी बेटी को साथ ले गई। मां के जाने के बाद ननिहाल में उसकी तीन बेटियां परेशान रहने लगीं। अक्सर घरेलू कलह होती थी। इस बात से परेशान दसवीं की छात्रा तीन दिन पहले अपनी मां से मिलने उसके पास पहुंची लेकिन मां ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।
मां ने बेटी से कहा कि बाद में घर आएगी तब सबको साथ लेकर लौटेगी। अपनी और बहनों की बेबसी छात्रा बर्दाश्त न कर सकी और तनाव में रहने लगी। शनिवार को वह घर में अकेली थी। छात्रा ने घर के अंदर किचन में दुपट्टे से फांसी लगा ली। दोपहर में मौसी पानी लेने पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो छात्रा फांसी पर झूल रही थी। यह देखकर घर में कोहराम मच गया।
कैंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस में नाना ने बताया कि छात्रा ने प्रेम प्रपंच में ऐसा कदम उठाया है जबकि मां ने आरोप लगाया कि बेटी ने छेड़खानी से परेशान होकर फांसी लगाई है। एसओ कैंट संतोष अवस्थी का कहना है कि घर के हालात को लेकर छात्रा तनाव में थी। आशंका है कि इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया होगा। हालांकि छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। ऐसे में उसकी मौत के पीछे की असली वजह अब भी रहस्य बनी है।