{"_id":"56f421d74f1c1b1438f14d24","slug":"student-killed-in-asnai-beaten-with-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशनाई में छात्र को लाठी से पीटकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशनाई में छात्र को लाठी से पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 25 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंध के चक्क र में उतरांव के मोहम्मदाबाद कस्बे में राइस मील कारोबारी के बेटे की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक बीए का छात्र था। हत्या की खबर से कस्बे में खलबली मच गई। वहीं होली के एक दिन पहले बेटे की हत्या से कारोबारी के घर कोहराम मचा हुआ है। उतरांव पुलिस ने पूछताछ के बाद दो आरोपियों को दबोच लिया।
सरायममरेज के बसेर गांव के चिरौंजी लाल केसरी कारोबारी हैं। उनकी उतरांव के मोहम्मदाबाद कस्बे में राइस मील है। उनके दो बेटों और दो बेटियों में पंकज केसरी तीसरे नंबर पर था। वह बीए थर्ड ईयर का छात्र था। वह मंगलवार रात वह राइस मील में अकेले था। रात लगभग 11 बजे मील बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। बाहर निकल कर वह नल पर हाथ धोने लगा। तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला बोल दिया। लाठी से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए। कुछ देर बाद घरवाले खोजते हुए पहुंचे तो राइस मिल के अंदर स्थित नल पर पंकज की खून से लथपथ लाश देखकर चीख पड़े। होली के एक दिन पहले कारोबारी के बेटे की हत्या से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर उतरांव पुलिस पहुंची।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि कस्बे के ही एक युवक से पंकज दोस्ती थी। उसकी पत्नी से पंकज के अच्छे संबंध थे। कस्बे के अमरजीत ने युवती के पति को पंकज के खिलाफ भड़का दिया। दोनों ने मिलकर पंकज की हत्या की साजिश रची। होली के एक दिन पहले रात में राइस मील के सारे मजदूर होली पर घर चले गए। पंकज भी घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी वक्त अमरजीत युवती के पति के साथ पहुंचा और घात लगाकर बैठ गया। जैसे ही पंकज नल पर हाथ धोने गया, उस पर हमला बोल दिया गया। उसकी लाठी से पीटक र हत्या कर दी गई। पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को दबोच लिया। उतरांव एसओ एनके नागर ने बताया कि आशनाई के फेर में हत्या हुई है। दोनों आरोपियोें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।