फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student in rape and blackmail by drug

छात्रा को नशा देकर होटल में रेप और ब्लैकमेलिंग

Fri, 29 Jul 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 29 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Student in rape and blackmail by drug
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सरायइनायत में रहने वाली बीए की एक छात्रा को उसके दोस्त ने वाराणसी के एक होटल में ले जाकर खाने में नशीली दवा देने के बाद रेप किया। उसने छात्रा के साथ अपनी अश्लील वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। वह वीडियो बांटने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। कई बार रेप किया। जेवर और नगदी भी ऐंठ ली। उसने छात्रा को आत्महत्या की हद तक प्रताड़ित कर दिया। छात्रा ने कुछ दिन पहले परिजनों को अपनी व्यथा सुनाई। दो दिन पहले आरोपी युवक ने अपने दोस्त के साथ छात्रा के घर आकर उसे धमकी दी कि पुलिस के पास गई तो परिवार सहित खत्म कर दिया जाएगा। छात्रा के पिता की शिकायत पर नामजद मुकदमा लिखकर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


22 वर्षीय यह छात्रा काशी विद्यापीठ वाराणसी में बीए की पढ़ाई कर रही है। वह अक्सर ट्रेन से वाराणसी स्थित कॉलेज जाती थी। पिछले साल ट्रेन में ही आजाद नगर झूंसी निवासी अभिषेक सिंह उसे मिला। फिर वह अक्सर ट्रेन में छात्रा को मिलने लगा। उन दोनों में दोस्ती हो गई। फोन पर भी बात होने लगी। अभिषेक अलग-अलग नंबर से छात्रा को फोन करता रहा। पिछले साल 11 दिसंबर को अभिषेक ने छात्रा को वाराणसी में कैंट स्थित अर्जुन होटल में ले जाकर कुछ खिलाया, जिसमें नशीली दवा मिला दी थी। छात्रा को चक्कर आने लगा तो वह उसे कमरे में ले गया। उसने छात्रा से बलात्कार किया। मोबाइल फोन से वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। इसके बाद अभिषेक उसे वीडियो बांटने की धमकी देकर अक्सर होटल में बुलाकर रेप करने लगा। उसने छात्रा से मोबाइल फोन, गहने और दस हजार रुपये नगद ऐंठ लिए। फिर उसे धमकाकर एटीएम कार्ड से 45 हजार रुपये निकलवाकर ले लिए।
विज्ञापन


वह छात्रा को अक्सर फोन पर धमकी देता कि किसी से शिकायत की या फिर बताया तो वीडियो बांटकर उसे दुनिया में बदनाम कर देगा। 
धमकी की हद पार होने पर छात्रा ने एक दिन रोते हुए परिवार के लोगों को इस बारे में बता दिया। अभिषेक को पता चला कि उसने परिजनों को बताया है और थाने जाने की तैयारी है तो मंगलवार को दोस्त राहुल सिंह के साथ छात्रा के घर जाकर धमकी दी कि पुलिस के पास जाने पर परिवार सहित खत्म कर देगा। आखिरकार बुधवार शाम छात्रा के पिता ने सरायइनायत थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने अभिषेक और उसके दोस्त राहुल के खिलाफ बलात्कार, धमकी देकर गहने-पैसे ऐंठने, अश्लील वीडियो बनाने का केस लिखा। पुलिस ने छापा मारकर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के तन और मन से खिलवाड़ करने वाले अभिषेक सिंह ने एक और झूठ बोला था। उसने छात्रा से दोस्ती गांठने के लिए खुद को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में दरोगा बताया था जबकि ऐसा है नहीं। उसके साथी की तलाश की जा रही है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि वाराणसी के उस होटल में उसकी बेटी और अभिषेक की आईडी लगी थी, जहां रेप की घटना अंजाम दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed