फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   student girl attack

शराब पीने से रोका तो छात्रा को छत से फेंका

Wed, 15 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 15 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
student girl attack
इलाहाबाद
होली के दिन बैरहना में छत पर बैठकर शराब पीने से रोकने पर मकान मालिक के बेटों ने किराएदार की बेटी को मारपीट के बाद छत से नीचे फेंक दिया। सड़क पर गिरी छात्रा की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ तड़प रही थी। घटना से खलबली मच गई। सूचना पर कीडगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक को पकड़ लिया। जख्मी छात्रा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


नाई की दुकान चलाने वाले सुभाष शर्मा बैरहना में संजय यादव के यहां किराए पर रहते हैं। होली के दिन मकान मालिक संजय के दो नाबालिग बेटे अपने दोस्तों के साथ घर की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। किराएदार की बेटी कोमल शर्मा (16) ने उन्हें छत पर बैठकर शराब पीने से रोका तो वे भड़क गए। कहासुनी के बाद शराब के नशे में धुत सोनू, मोनू और उसके दोस्त कोमल से भिड़ गए। उसे पीटने के बाद घर की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो देखा कि सड़क पर कोमल खून से लथपथ तड़प रही थी। घटना के बाद दहशत में आए आरोपी फरार हो गए। सूचना पर कीडगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। घायल छात्रा को निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। छात्रा के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। छात्रा के पिता की तहरीर पर इस मामले में मकान मालिक संजय उसके दो नाबालिग बेटों और एक दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed