{"_id":"58efd9454f1c1b791ecf7931","slug":"student-commits-suicide-on-corporal-punishment","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम अफसर के धमकाने पर छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निगम अफसर के धमकाने पर छात्र ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लापुर में बृहस्पतिवार सुबह हाईस्कूल के छात्र अमित कुमार (17) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटी बहन स्कूल से लौटी तो घटना का पता चला। परिजनों का आरोप है कि नगर निगम के एक अफसर ने सुबह घर आकर उनके बेटे को धमकाया था, जिसके बाद घबराहट में उसने मौत को गले लगा लिया। परिवार के लोगों ने आरोपी अफसर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया तो पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।
अल्लापुर में रहने वाला लवकुश पासी रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता है। उसके दो बेटों में बड़े अमित कुमार ने इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। उससे छोटा पुत्र नौ साल का कुलदीप और 11 साल की बेटी अनन्या है। मां गुड़िया कमला नेहरू अस्पताल में सफाई कर्मचारी है। वह बुधवार रात से अस्पताल में ड्यूटी पर थी। सुबह कुलदीप और अनन्या स्कूल चले गए। लवकुश भी रिक्शा चलाने निकल गया। करीब 11 बजे अनन्या स्कूल से लौटी तो कमरे में अमित को दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। उसने बांस की बल्ली में बांधकर फांसी लगाई थी। अनन्या ने बाहर निकल शोर मचाया तो आसपास के लोग और उसके चाची-चाचा आ गए।
पड़ोसियों ने परिजनों को बताया कि कुछ दूर पर रहने वाले नगर निगम के एक अधिकारी ने सुबह आठ बजे आकर अमित को डांटा-फटकारा था। अमित उसके घर में काम करता था, लेकिन गुरुवार को नहीं गया था। अफसर के जाने के बाद अमित घर के भीतर चला गया था। आरोप है कि अफसर के धमकाने पर वह डर गया और इसी वजह से फांसी लगा ली। अमित के माता-पिता समेत रिश्तेदारों ने कार्रवाई की मांग करते हुए अफसर के घर की ओर जाकर हंगामा किया तो पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि शव को चीरघर भेजकर जांच की जा रही है। परिवार के लोगों के आरोपों के बारे में सुबूत जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।