फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   strike bansal murder allahabad

व्यापारियों ने दी बुधवार तक की मोहलत

Mon, 16 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 16 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
strike bansal murder allahabad
other
तीन दिन बीत जाने के बाद भी डॉ. एके बंसल के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों और डॉक्टरों की नाराजगी बढ़ गई है। इसके विरोध में व्यापारी इलाहाबाद बंद की तैयारी कर चुके हैं। रविवार को प्रयाग व्यापार मंडल, जिला उद्योग व्यापार मंडल, सिविल लाइंस व्यापार मंडल तथा इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में डीएम संजय कुमार और एसएसपी शलभ माथुर से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि तीन दिन में हत्याकांड का खुलासा और अपराधियों की गिरफ्तार न हुई तो व्यापारी बृहस्पतिवार को इलाहाबाद बंद पर फैसला करेंगे।
विज्ञापन


इसके पहले डीएम एवं एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने बताया कि इसके लिए थानाध्यक्ष एवं सीओ को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान व्यापारियों और डॉक्टरों ने पिछले दो वर्षों में कई नर्सिंगहोमों में हुई तोड़फोड़ के मामले में भी कार्रवाई तथा चुनाव के दौरान डॉक्टरों के शस्त्र न जमा कराने की मांग की। डीएम ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षण कर आवश्यकतानुसार शस्त्र जमा किए जाएंगे। नर्सिंगहोम और अस्पतालों के पास विशेष रूप से पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था होगी। सभी क्षेत्राधिकारी रात 10 बसे से फोर्स के साथ अपने क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


डीएम एवं एसएसपी ने डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उनसे मरीजों का इलाज शुरू करने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल में एएमए के अध्यक्ष आलोक मिश्रा, डा. प्रकाश खेतान, प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, महिला शाखा अध्यक्ष अनीता जायसवाल, इलाहाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अन्नू दुबे, प्रयाग ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राणा चावला, सिविल लाइंस व्यापार मंडल के सचिव शिवशंकर सिंह, मोहम्मद कादिर, महमूद अहमद, हरीश चंद्र जायसवाल, निखिल मलंग, नीरज गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed