फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State law officers , including three houses invaded by thieves

राज्य विधि अधिकारी समेत तीन घरों में चोरों का धावा

Sun, 03 May 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 03 May 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। चोरी की वारदात शहर में थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चोर एक से दो घरों को निशाना बना रहे हैं। लेकिन पुलिस ऐसे गिरोह तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही है। शुक्रवार रात चोरों ने जार्जटाउन इलाके में राज्य विधि अधिकारी, कैंट और शाहगंज इलाके में घर  से नगदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। इलाके की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


अल्लापुर में मटियारा रोड के रहने वाले ओम आनंद अग्रहरि राज्य विधि अधिकारी हैं। मद्रास होटल के बगल स्थित उनका मकान दो हिस्सा में बना हुआ है। शुक्रवार रात वह एक शादी में चले गए। देररात लौटे तो चैनल में ताला बंद कर अपने कमरे में सोने चले गए। इसी बीच मौका पाकर चैनल ताला तोड़कर अंदर घुस गए। जिस कमरे में ओम आनंद सो रहे थे उसके बगल के कमरे रखी उनकी कोट से 25 हजार रुपये, चार्जिंग में लगा मोबाइल और सोने का दीपक समेत लगभग सवा लाख रुपये का माल समेट कर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन


 सुबह आनंद सोकर उठे तो चैनल का टूटा देख सन्न रह गए। कमरे में जाकर देखा उनकी कोट जमीन में पड़ी थी। उन्होंने चोरी की सूचना कंट्रोल रूम को दिया तो जार्जटाउन पुलिस पहुंची। पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुटी है। शाहगंज में दायरा शाह अजमल के पास के सैफुद्दीन खान के घर में दिनदहाड़े चोर घुस गए। चोर घर के अंदर से पर्स, मोबाइल व बहन के बैग से 45 हजार रुपये उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। वहीं कैंट में बेली अस्पताल परिसर में रहने वाली अनन्या बेली अस्पताल में नौकरी करती हैं। शुक्रवार को दिन में वह नौकरी पर चली गईं। इसी बीच मौका पाकर चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोर 25 हजार रुपये और लाखों के जेवर उठा ले गए। अनन्या ने मामले की तहरीर कैंट थाने में दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed