फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Son demanded land, beaten son, death in hospital

हिस्से की जमीन मांगी तो बेटे को पीटा, अस्पताल में मौत

Sat, 02 Jun 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
Son demanded land, beaten son, death in hospital
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सोरांव के खनीनार गांव में गुरुवार की शाम बंटवारे के विवाद में पिता और सौतेली मां-बहन ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार दिन में उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने फिलहाल गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


खनीनार गांव के रहने वाले बुधई की पहली पत्नी धर्मा देवी की मौत के बाद उसने तारा देवी के साथ दूसरी शादी कर ली थी। धर्मा देवी से उसे एक बेटा अशोक कुमार (40) था। सौतेली मां के साथ अशोक की बनी नहीं। शादी के बाद वह अपने पिता बुधई और सौतेली मां तारा देवी से अलग रहने लगा। पिछले कुछ समय से परिवार में बंटवारे का विवाद शुरू हो गया था। अशोक ने पिता से कहा था कि उसके हिस्से की जमीन उसे दे दी जाए नहीं तो वह केस कर देगा। बुधई और तारा देवी इसके लिए तैयार नहीं थे। घर में विवाद बढ़ता गया। गुरुवार की शाम अशोक बाजार से दवा लेने जा रहा था।
विज्ञापन


उसी समय बुधई और तारा देवी दिख गए। विवाद फिर शुरू हो गया। तारा देवी की बेटी भी आ गई। कुछ और लोग भी आ गए। इसी दौरान मारपीट हो गई। आरोप है कि अशोक को जमकर पीट दिया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। वह बेहोश होकर गिरा तो सभी भाग निकले। अशोक की पत्नी उर्मिला ने ग्रामीणों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उर्मिला ने पिता बुधई, सौतेली मां तारा देवी, चेचेरी बहन पिंकी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सोरांव ने बताया कि बंटवारे के विवाद में मारपीट हो गई थी। सिर में चोट लगने से अशोक की मौत हो गई। इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पिता बुधई को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed