फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Snacks business in the street in broad daylight from the Chinati

चौक में नमकीन कारोबारी से दिनदहाड़े छिनैती

Fri, 29 Apr 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 29 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Snacks business in the street in broad daylight from the Chinati
तमंचा सटाकर लूटा
चौक के लक्ष्मण मार्केट में बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार बदमाश नमकीन कारोबारी से सवा लाख रुपये छीनकर भाग निकले। भीड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े छिनैती की घटना से बाजार में खलबली मच गई। कंट्रोल रूम पर छिनैती की खबर पर एसपी सिटी, सीओ, इंस्पेक्टर कोतवाली और आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। बदमाशों के  बारे में जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने घेरेबंदी की, लेकिन रात तक सफलता नहीं मिली। कोतवाली पुलिस रिपोर्ट लिखकर छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन


चित्रकूट के मऊ का बृजेंद्र केशरवानी उर्फ  पिंटू नमकीन कारोबारी है। वह चौक से ही थोक में माल उठाता है। बृहस्पतिवार को वह बस से कारोबारियों को पेमेंट देने के लिए घर से निकला। जीरो रोड बस अड्डे पर उतरने के बाद वह रिक्शे से चौक के लिए चला। लक्ष्मण मार्केट के सामने जैसे ही रिक्शा पहुंचा। पीछे से लाल और काले रंग की पैशन प्रो बाइक से गमछा बांधे दो बदमाश आए। बदमाशों ने ओवरटेक कर रिक्शा रोक लिया और रिक्शे पर बैठे बृजेंद्र केशरवानी से रुपये से भरा बैग छीनकर मुट्ठीगंज की ओर भागे। बृजेंद्र ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। चौक जैसे भीड़ वाले इलाके में छिनैती के बाद बदमाशों के भाग जाने की बात से लोग हैरान थे।

विज्ञापन

 

 

कंट्रोल रूम की सूचना पर एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ रूपेश सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली एमएम अंसारी और एसओ मुट्ठीगंज इंद्रदेव मौके पर पहुंचे। कारोबारी से जानकारी करने के बाद पुलिस ने चौतरफा घेरेबंदी की। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों और मौके पर मिले लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई भी घटना के बारे में कुछ नहीं बोल रहा था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की लेकिन पुलिस को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इंस्पेक्टर कोतवाली एमएम अंसारी ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में छिनैती की घटना संदिग्ध लग रही है। आसपास के दुकानदारों से घटना के बारे में पूछा गया लेकिन किसी ने भी घटना की पुष्टि नहीं की। फिलहाल रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है। -राजेश कुमार, एसपी सिटी इलाहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed