फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sleeping car the family was thrashed girl 's death

कार ने सोए परिवार को रौंदा, बालिका की मौत

Tue, 02 Aug 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sleeping car the family was thrashed girl 's death
accident - फोटो : graphic
रीवा रोड के पास रविवार रात मिश्रा बांध के निकट बेकाबू कार ने घर के बाहर सो रहे एक परिवार के पांच लोगों को रौंद दिया। इस अनहोनी में सात साल की बालिका की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता और दो बहनों को गंभीर चोट पहुंची। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे कार ड्राइवर और उसके भाई को जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन


उमरी तालुका गांव के मोहम्मद इस्लाम रविवार रात बिजली गुल होने की वजह से परिवार सहित घर के बाहर चारपाई पर सोया था। देर रात करीब 11 बजे शहर की ओर जा रही एक कार बेकाबू होकर सड़क से करीब 30 मीटर के फासले में सोए परिवार को रौंदते हुए झाड़ियों में जा घुसी।
विज्ञापन


 इस्लाम (42), उसकी पत्नी गुड़िया (40), बेटियां नाजनीन (7), यास्मीन (4), भतीजी चांद बानो  (22) कार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से निकलकर आए तो इस्लाम को पत्नी-बेटियों समेत लहलुहान पड़ा देखा। सात साल की नाजनीन ने दम तोड़ दिया। उसकी मां गुड़िया का पैर टूटा था। दोनों बहनों के हाथ टूटे और शरीर पर चोट पहुंची। लोगों ने कार से निकलकर भाग रहे ड्राइवर सुंदरलाल को उसके भाई समेत पकड़कर पीट दिया। कौंधियारा पुलिस ने आकर उन दोनों को हिरासत में लिया। कार भी सीज कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ से पिटे कार ड्राइवर सुंदरलाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ कार में शहर की तरफ जा रहा था। मिश्रा बांध के पास पहुंचा तो सामने से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक को साइड देते समय अचानक सामने एक गाय आ गई जिसे बचाने की कोशिश में कार असंतुलित होकर तेज रफ्तार में सड़क किनारे चली गई जिससे यह हादसा हो गया। कौंधियारा थाने में कार ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed