फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SJC stays dead, given two toppers

एसजेसी ने मारी बाजी, दिए दोनाें टॉपर

Tue, 15 May 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 15 May 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
SJC stays dead, given two toppers
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सीआईएससीई (काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस) की ओर से सोमवार को जारी आईसीएसई 10वीं व आईएससी 12वीं के परिणाम में सेंट जोसेफ ने बाजी मार ली। स्कूल के प्रियदर्शी सिंह 12वीं में जिले में टॉप किया है। वहीं 10वीं में इसी विद्यालय के वरद अग्रवाल व मोहम्मद रेहान सिद्दीकी संयुक्त रूप से टॉपर घोषित हुए हैं। इसके अलावा अधिकांश स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी परिणाम में 12वीं एवं 10वीं में इस बार सेंट जोसेफ स्कूल एंड कॉलेज के छात्रों ने बाजी मारी है, जबकि विगत वर्ष यह उपलब्धि बीएचएस की झोली में गई थी। इस बार 10वीं और 12वीं के दोनों टॉपरों को पिछले वर्ष के टॉपरों से अधिक अंक भी मिले हैं। एसजेसी के छात्र प्रियदर्शी को 12वीं में 98.25 प्रतिशत अंक जबकि  0वी में वरद अग्रवाल व मोहम्मद रेहान को संयुक्त रूप 98.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। विगत वर्ष बीएचएस के छात्र आयुश अग्रवाल ने 12वीं में 97.25 प्रतिशत अक और 10वीं में इसी स्कूल के छात्र मोहम्मद मुजिम्मल ने 98 प्रतिशत अंक मिले थे। ये दोनों जिले के टॉपर थे।
विज्ञापन


सफलता का परचम लहराने वाले विद्यालयों में गर्ल्स हाईस्कूल एंड कॉलेज की वसुंधरा अग्रवाल ने 12वीं में 98 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी क्रम में सेंट मेरीज स्कूल एंड कॉलेज के 12वीं में विज्ञान वर्ग की स्निग्धा तिवारी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज से 12वीं में सर्वोच्च अंक 97 प्रतिशत शोभित गुप्ता को मिले हैं। इसी प्रकार 10वीं में बीएचएस के तेजस वर्मा ने 97.25 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय को जिले में स्थान दिलाया है। इसी कक्षा के कनिष्क श्रीवास्तव और तन्मय महेश्वरी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। इनके अतिरिक्त आईपीईएम इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जॉस एकेडमी, मेरी लुकस, बिशप जॉर्ज स्कूल एंड कॉलेज के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed