फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six hours after the bloodshed is the ruckus

खून-खराबा के बाद छह घंटे रहा हंगामा

Fri, 28 Oct 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 28 Oct 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Six hours after the bloodshed is the ruckus
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
पड़रैया गांव में खेत के विवाद में हुए खून-खराबा के बाद छह घंटे तक हंगामा मचा रहा। चक्काजाम से फूलपुर और प्रतापगढ़ मार्ग पर कई किलोमीटर तक गाड़ियां फंसी रहीं। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन



रामकृपाल और हीरालाल के बीच खेत के विवाद में कई बार दोनों पक्ष तहसील और थाने में शिकायत कर चुके हैं। रामकृपाल का आरोप है कि खेत उसका है और वही खेती करता रहा है। मगर हीरालाल खेत पर अपना हक जताने लगा है। कुछ दिन पहले उसने खेत से जबरन धान की फसल काट ली थी। शिकायत पर दो दिन पहले राजस्व कर्मचारी आए लेकिन विवाद हल नहीं हुआ। तब से तनातनी बनी थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रामकृपाल ने खेत जोतने की कोशिश की तो हीरालाल ने गोलियों की बौछार कर दी। सात लोगों के घायल होने तथा दिनेश की हत्या से भड़के दलित बस्ती के लोगों ने फूलपुर और प्रतापगढ़ मार्ग पर दोपहर बाद तीन बजे तक चक्काजाम किए रखा। उनकी मांग दिनेश की पत्नी को आर्थिक सहायता, भूमि पट्टा, आरोपियों की गिरफ्तारी, शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने, थानेदार, लेखपाल, कानूनगो का निलंबन तथा विवाद का निपटारा करने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी गंगापार राजेश कुमार और मऊआइमा के ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्या ने किसी तरह लोगों को मनाया। जाम में शामिल महिलाएं पुलिस को लगातार खरी-खोटी सुनाती रहीं। लोग गुस्सा थे कि गोली से घायल दिनेश को लेकर परिजन थाने पहुंचे तो उन्हें आधा घंटा इंतजार कराया गया। हत्याकांड में हीरालाल, उसके भाई जगतबहादुर, बप्पे, जोखूलाल, राजेंद्र प्रताप, रामचंद्र, प्रेमचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस आरोपियों को खोज रही है।


खेत के विवाद में गोली मारकर दिनेश की हत्या ने उसके परिवार को सदमे में डाल दिया है। उसके माता-पिता और भाई भी गोली लगने से घायल हैं। दिनेश की पत्नी के विलाप से माहौल और भी गमगीन हो गया था। वह छह महीने के बेटे को सीने से चिपकाए जाम में महिलाओं के साथ मौजूद थी। वह लगातार रोती रही। तीन भाइयों में छोटा था दिनेश। खेत के लिए दबंग परिवार ने हत्याकांड अंजाम देकर पुलिस को भी सकते में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed