फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shuites VC RB Lal is also stranded in the embezzlement of 20 crores

20 करोड़ के गबन में शुआट्स के वीसी आरबी लाल भी फंसे

Mon, 18 Dec 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 18 Dec 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Shuites VC RB Lal is also stranded in the embezzlement of 20 crores
axis bank and max newyork life insurance logo - फोटो : file photo
एक्सिस बैंक में शुआट्स के खाते से 20.40 करोड़ रुपये के गबन के मामले में शुआट्स केे कुलपति राजेंद्र बिहारी लाल फंस गए हैं। क्राइम ब्रांच ने विवेचना में उनको संस्था के हेड होने के नाते आरोपी बना दिया है। उनके खिलाफ अदालत से गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी क्राइम बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 2011-12 से 2013-14 के बीच तीन वित्तीय वर्षों में एक्सिस बैंक में शुआट्स के खातों से बिना चेक लगाए 20.40 करोड़ रुपये का गबन हुआ था। तीन साल के दौरान गबन होता रहा। आरबी लाल शुआट्स का वीसी होने के बावजूद इसकी अनदेखी करते रहे। संस्था के प्रमुख होने के बावजूद वहां के वित्तीय लेनदेन में हुई गड़बड़ी की जिम्मेदारी से वह बच नहीं सकते। इस गबन में उनकी भी भूमिका रही है। उनको भी विवेचना अधिकारी एवं सीओ कर्नलगंज ने जिम्मेदार मानते हुए आरोपियों में शामिल किया है।
विज्ञापन


एसपी क्राइम के मुताबिक जल्दी ही आरबी लाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए अदालत में आवेदन किया जाएगा। इस मामले में बैंक की ओर से बिजनेस आफीसर कमाल अहसान और शुआट्स के लेखाकार राजेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस गबन की विवेचना में क्राइम ब्रांच ने बैंक, शुआट्स के 17 अफसरों को दोषी मानते हुए उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि एक सिपाही राम कुमार को उसके खाते में शुआट्स के 87 लाख रुपये जमा होने के कारण गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच को विवेचना में  साक्ष्य मिले हैं कि शुआट्स और बैंक के अधिकारियों ने इस रकम को दूसरे कामों में इस्तेमाल किया है। जिसके प्रमाण जुटाए जा रहे हैं, जिससे कि दूसरी संस्थाओं में लगाई गई इस रकम की वसूली कराई जा सके। ऐसी संस्थाओं के प्रमाण जुटाकर उनके खिलाफ आरसी और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed