{"_id":"5ac7d1b54f1c1b9a618b5c62","slug":"shot-to-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के दो छात्रों को मारी गोली, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक के दो छात्रों को मारी गोली, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Journalist Anjum Munir Raja shot dead
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बीटेक के दो छात्रों को गोली मार दी गई। हमले में एक छात्र के सीने जबकि दूसरे के हाथ में गोली लगी है। दोनों को नैनी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख एक को एसआरएन अस्पताल और फिर वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। एसएसपी का कहना है कि घटना में नैनी निवासी तीन युवकों का नाम सामने आया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि शिवम शुक्ला पुत्र आनंद शुक्ला मेजा में मवैया, रामनगर और अभिषेक मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा आवास विकास कॉलोनी झूंसी के रहने वाले हैं। दोनों दोस्त हैं और औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहे हैं। दोनों कॉलेज के पास ही एक प्राइवेट लॉज में रहते हैं। शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे दोनों अपाचे बाइक से महुवारी गांव के पास आए थे। इसी दौरान उनकी कुछ युवकों से कहासुनी हुई। जिसके बाद युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। छात्र जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने उन पर फायर झोंक दिया। इसमें शिवम के सीने जबकि अभिषेक के हाथ में गोली लगी। इसके बाद हमलावर भाग निकले। शोरगुल सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची।
दोनों को नैनी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने शिवम को एसआरएन रेफर कर दिया। यहां लाए जाने पर एसएसपी आकाश कुलहरि मौके पर पहुंचे और परिवारवालों, दोस्तों से पूछताछ की। देर रात शिवम को पीजीआई रेफर कर दिया गया। उधर खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
घटना में नैनी के एडीए कॉलोनी निवासी तीन युवकों का नाम सामने आ रहा है। इनमें अंशू सिंह, कुलदीप और दीपक पटेल शामिल हैं। फिलहाल यही पता चला है कि आरोपियों से छात्रों का पुराना विवाद था। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
-आकाश कुलहरि, एसएसपी