{"_id":"57489e464f1c1b320769183f","slug":"shot-and-killed-a-young-man-in-the-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरे पर गोली मारकर युवक को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेहरे पर गोली मारकर युवक को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 28 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
मौत की सेल्फी!
- फोटो : demo pic
थरवई इलाके में करीब 35 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार सुबह फोरलेन हाइवे के नीचे से गुजरी सड़क के पास मिला। फिलहाल उकी पहचान नहीं हो सकी जिससे आशंका है कि वह कहीं और का रहने वाला था।
शुक्रवार सुबह थरवई में मलाका मय भैंसाही गांव के पास हंडिया-कोखराज फोरलेन के नीचे सड़क की पुलिया के बगल लोगों ने युवक की रक्तरंजित लाश देखी। खबर फैली तो वहां भीड़ लगती गई। फिर थरवई थाने की पुलिस के साथ सीओ फूलपुर पहुंचे। शव का निरीक्षण किया गया। एसपी गंगापार राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, युवक का कत्ल चेहरे पर गोली मारकर किया गया था। गोली उसके जबड़े को चीरते सिर के पिछले हिस्से से निकल गई थी। उसने पैंट-कमीज पहन रखी थी।
जेब में ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे शिनाख्त में मदद हो सकती। शक तो यह है कि उसे कहीं और कत्ल के बाद वहां लाकर फेंका गया। यह भी शक है कि वह कोई ट्रक ड्राइवर या खलासी न हो। फिलहाल शव को चीरघर में रखकर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। मारे गए युवक के बारे में पता चलने के बाद कातिलों के बारे में छानबीन आगे बढ़ सकती है।