{"_id":"3cb884939937ff410203443b9848f428","slug":"sheriff-s-cousin-and-driver-were-riddled-with-bul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की चचेरी बहन और ड्राइवर को गोलियों से किया छलनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान की चचेरी बहन और ड्राइवर को गोलियों से किया छलनी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 26 Sep 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। धूमनगंज के मरियाडीह ग्राम प्रधान आबिद की चचेरी बहन अल्कमा (28) और ड्राइवर सुरजीत उर्फ पप्पू को शुक्रवार रात गोलियों से भून डाला गया। बकरीद के मौके पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या के बाद मरियाडीह गांव में खलबली मच गई। आसपास के लोग पहुंचे तो दोनों के खून से लथपथ शव मिले। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दोहरे हत्याकांड की सूचना पाकर डीआईजी, एसएसपी समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।
मरियाडीह के रहने वाले आबिद ग्राम प्रधान है। वह रात में बमरौली के ड्राइवर सुरजीत उर्फ पप्पू के साथ चचेरी बहन अल्कमा की ससुराल पूरामुफ्ती के उंजेहड़ी गांव गए थे। वहां से बहन अल्कमा को मायके लेकर आ रहे थे। घर से कु छ दूर पर आबिद किसी के घर जाने के लिए रुक गए। ड्राइवर सुरजीत से बहन को घर छोड़ने के लिए कहा। सुरजीत फार्च्युनर लेकर आगे बढ़ा था कि घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने गाड़ी में आबिद को बैठा जान कर हमला बोल दिया। फार्च्युनर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जाने लगी।
अंधाधुंध फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। दर्जनों राउंड फायरिंग करने के बाद हमलावर भाग निकले। फायरिंग बंद होने के बाद गांव वाले पहुंचे तो देखा कि गाड़ी में सुरजीत और अल्कमा खून से लथपथ पड़े थे। उनकी सांस थम चुकी थी। दो लोगों की गोली मारकर हत्या के बाद गांव मे सनसनी फैल गई। प्रधान के घर कोहराम मच गया। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर डीआईजी भगवान स्वरूप, एसएसपी केएस इमैनुएल और समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घटनास्थल से पुलिस को एक दर्जन से अधिक रायफल की गोलियों के खोखे बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि आबिद की गांव में कई लोगों दुश्मनी चल रही है। उन्हीं लोगों ने आबिद को समझ कर हमला बोला गया। सीओ नीति द्विवेदी ने बताया कि घात लगाकर बैठे बदमाशों ने प्रधान की गाड़ी पर हमला किया था। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। ग्राम प्रधान से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।