{"_id":"576449ea4f1c1b872011b7b7","slug":"she-threw-the-dead-body-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को मारकर हाईवे पर फेंक दी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को मारकर हाईवे पर फेंक दी लाश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग 25 साल की युवती की हत्या के बाद उसका शव बारा इलाके में रीवा हाईवे पर फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने डांडो और डिहवा गांव के बीच सड़क किनारे युवती की लाश देखी तो सन्न रह गए। वहां भीड़ लग गई। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। युवती ने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी। पैरों में पायल थी। दाहिने हाथ पर गोदने से आरबी बबलू लिखा था। युवती के गले पर दबाव के निशान थे।
शव देख वहां भीड़ लगी। खबर फैली तो कई गांव के लोग उधर आए मगर कोई भी युवती की पहचान नहीं कर सका। बारा पुलिस ने आकर शव का निरीक्षण किया। फिर सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि युवती को बलात्कार के बाद गला घोंटकर मार डाला गया। पुलिस ने युवती की शिनाख्त के लिए इलाहाबाद के साथ ही पड़ोसी जनपद रीवा और मिर्जापुर की पुलिस को भी लावारिस शव मिलने की जानकारी दी है। शव की पहचान होने के बाद ही कातिलों का पता लगाया जा सकेगा। शव के पोस्टमार्टम से ही मौत का कारण और गैंगरेप के बारे में भी पुष्टि हो सकेगी।