फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   She strangled the murder , corpse stuffed into a suitcase in the valley of Fen

युवती की गला दबाकर हत्या, लाश सूटकेस में भरकर नाले में फें की

Sat, 09 Apr 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 09 Apr 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
 साउथ मलाका में सब्जी मंडी नाले में शुक्रवार सुबह एक पच्चीस वर्षीय युवती क ी लाश सूटकेस में मिली। आशंका है कि उसकी हत्या करीब चार दिन पहले की गई होगी। पानी में होने के चलते शव फूल गया था। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। जीभ बाहर निकली थी और आंखें उलट गई थीं। युवती की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है। हत्या के बाद लाश सूटकेस में भरकर नाले में फेंक दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सफाईकर्मी नाला साफ करने उतरा तो सूटकेस से बाल बाहर निकला देखा। शक हुआ तो सूटकेस खोला। अंदर एक युवती का शव देखकर वह चीख पड़ा। वह नाले से बाहर निकला और भागकर पार्षद पुलकित यादव के पास पहुंचा। सूचना पर कोतवाली पुलिस और साउथ मलाका चौकी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सूटकेस से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे युवती की शिनाख्त हो सके। युवती ने लाल रंग का कुर्ता और पीले रंग की लैगी पहनी हुई थी। रंग गेंहुआ था। युवती के साथ दुराचार से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। एसआई अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ जा सकता है। शिनाख्त के  लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed