फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sharp Shooter Munna Bajrangi gang arrested

मुन्ना बजरंगी गिरोह का शार्प शूटर गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Aug 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sharp Shooter Munna Bajrangi gang arrested
डेमो पिक
मुन्ना बजरंगी गिरोह का शार्प शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन

इलाहाबाद। स्पेशल टॉस्क फोर्स की इलाहाबाद यूनिट ने माफिया सरगना मुन्ना बजरंगी के शूटर पचास हजार रुपये के इनामी धमेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू  को गिरफ्तार कर हॉस्टल मालिक के कत्ल की वारदात टालने में कामयाबी हासिल की है। डीपीएस स्कूल के पास घेराबंदी के दौरान शूटर का एक साथी एसटीएफ टीम पर फायरिंग करते भाग गया। पुलिस ने शूटर के कब्जे से कार, दो विदेशी पिस्टल, कई कारतूस और नगदी बरामद की है।
एसटीएफ इलाहाबाद फील्ड यूनिट के उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को मंगलवार भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि मुन्ना बजरंगी गैंग का शार्प शूटर 50 हजार का ईनामी धमेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू उर्फ सतीश उर्फ विकास सिंह एक बदमाश के साथ सफेद रंग की आई-10 कार से अरैल से सड़वा की तरफ जा रहा है। डिप्टी एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने टीम के साथ भोर में पांच बजे डीपीएस स्कूल के पास घेराबंदी कर ली। तभी आई-10 कार उधर पहुंची तो एसटीएफ टीम ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन उसमें बैठा शूटर धमेंद्र उर्फ रिंकू और उसका साथी उतरकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। शूटर रिंकू सिंह को एसटीएफ ने किसी तरह घेरकर पकड़ लिया जबकि दूसरा अपराधी फरार हो गया। एसटीएफ ने कार कब्जे में ले ली। रिंकू की तलाशी जापान और अमेरिका निर्मित दो पिस्टल, दस कारतूस, चार कारतूसों के खोखे और 12 सौ रुपये नगद मिला। शूटर रिंकू को औद्योगिक क्षेत्र थाने ले जाकर पूछताछ की गई। उसके खिलाफ एसटीएफ दस्ते पर फायरिंग कर जानलेवा हमले का केस लिखा गया।
विज्ञापन


बजरंगी के नाम पर की रंगदारी उगाही
शूटर धमेंद्र सिंह उर्फ रिंकू सोरांव इलाके में मोरहू गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि वह 2008 से झांसी जेल में बंद माफिया सरगना मुन्ना बजरंगी गिरोह में शामिल है। वह कई बार उससे मिलने गया। अक्तूबर 2009 में उसने सिंटू सिंह और बच्चा यादव के साथ मिलकर सोरांव इलाके में एक फर्म के मुनीम की हत्या कर नौ लाख रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा, पीडब्लूडी का ठेका दिलाने का कमीशन नहीं देने पर सोनभद्र के अहरौरा में हुए शूटआऊट में तीन लोग मारे गए थे जबकि वह फरार हो गया था। हाल ही में उसने औद्योगिक क्षेत्र इलाके में एक हॉस्टल के मालिक के कत्ल की सुपारी ली थी। मंगलवार भोर में वह अपने शिकार की पहचान करने जा रहा था तभी एसटीएफ ने घेर लिया। रिंकू ने कुबूला कि वह मुन्ना बजरंगी के नाम पर रंगदारी उगाही और ठेके दिलाने का भी काम कर रहा था। बजरंगी क हिस्से की रकम वह उसके बताए जगह पर पहुंचा दिया करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed