फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shahjahanpur's young woman was killed in Hondia

शाहजहांपुर की युवती का हुआ था हंडिया में कत्ल

Sun, 09 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 09 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur's young woman was killed in Hondia
Murder
शाहजहांपुर की बीस वर्षीय युवती का हंडिया में कत्ल हुआ था। चार माह बाद शुक्रवार को हंडिया पुलिस ने प्रेमी और उसके भाई को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। दिसंबर 2016 में हंडिया के  वैरगिया नाला के पास अज्ञात युवती का शव मिला था। युवती की गला दबाकर हत्या हुई थी। तब से पुलिस इस वारदात की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन


शिनाख्त न होने पर हंडिया पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस लिखकर जांच में जुट गई। उधर लापता युवती के पिता तोड़ीलाल निवासी रमापुर उत्तरी मिरानपुर कटरा, शाहजहांपुर हंडिया थाने पहुंचे। पुलिस ने शव के फोटोग्राफ दिखाए तो वह फोटो देखते ही बिलखने लगे। उन्होंने रोते हुए बताया कि शव उनकी बेटी रामा(20) का है। पूछताछ पर तोड़ीलाल ने बताया कि वह गाजियाबाद की एक कंपनी में प्राइवेट नौक री कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके साथ हंडिया में बड़ोखरा का मदन बिंद भी काम करता था। इससे उसकी दोस्ती हो गई थी। मदन अक्सर उसके घर भी जाता था।
विज्ञापन


 तोड़ीलाल के घर आने-जाने के दौरान मदन का उसकी बेटी रामा से प्रेम प्रसंग चलने लगा। 16 दिसंबर 2016 को मदन रामा को लेकर भाग निकला। बेटी के गायब होने की सूचना तोड़ीलाल ने पुलिस को दी थी। कई दिनों बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चला तो तोड़ीलाल उसे खोजते हुए हंडिया थाने आए। हंडिया थाने में बेटी के लापता होने की पूरी कहानी बताई। तब पुलिस ने वैरगिया नाले के पास मिले अज्ञात युवती के शव का फोटो दिखाया। फोटो देखते ही पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंडिया थाने के एसएसआई हरिनाथ भारती ने बताया कि  गांव वालों से गुपचुप तरीके से पूछताछ की गई तो पता चला कि दिसंबर में मदन एक युवती को लेकर आया था। उन दिनों घर में झगड़ा हुआ था। एक दिन दिखने के बाद युवती दोबारा नहीं दिखी थी। सटीक मुखबिरी पर एसएसआई हरिनाथ भारती ने मदन और उसके भाई अरविंद को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों टूट गए। मदन ने बताया कि घरवाले उसके इस संबंध से राजी नहीं थे।  रामा भी गांव में रहने को तैयार नहीं थी। वह घरवालों से झगड़ा कर रही थी। जिसके चलते उसका गला दबाकर कत्ल कर दिया था। शव को वैरगिया नाले के पास फेंककर भाग निकले। मदन ने सोचा था कि  युवती की शिनाख्त नहीं होगी तो हत्याकांड का खुलासा भी नहीं होगा। हंडिया पुलिस ने रामा के कत्ल के आरोप में प्रेमी मदन और उसके भाई अरविंद को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed