{"_id":"57a249a24f1c1b5a7b2babf6","slug":"security-guards-fled-after-robbing-rogue-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड से बंदूक लूटकर भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिक्योरिटी गार्ड से बंदूक लूटकर भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
zimmerman gun
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों के गिरोह ने मंगलवार रात इंदलपुर मार्ग पर ओवर ब्रिज के नीचे एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के एक गार्ड को पीटकर उसकी दोनाली बंदूक लूट ली। गार्ड ने शोर मचाते हुए एक बाइक की चाभी छीनी तो घबराए बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा लिखा है। गंभीर बात यह कि सीओ करछना और पुलिस चौकी से कुछ कदम की दूरी पर यह वारदात अंजाम दी गई।
मूल रूप से उपरहार गांव मेजा निवासी राजेश कुमार यादव रीवा रोड स्थित एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट में सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। वह इंदलपुर कस्बे में किराए के कमरे में रहता है। मंगलवार रात करीब एक बजे वह ड्यूटी के बाद अपने कमरे की ओर जा रहा था। वह ओवरब्रिज के नीचे पहुंचा तो वहां पानी भरा होने की वजह से उसे बाइक की रफ्तार धीमी करनी पड़ी। तभी तीन बाइक सवार पांच बदमाशों ने घेरकर उसे रोकने की कोशिश की। नहीं रुकने पर एक बदमाश ने उसकी बाइक में पैर से धक्का मारा।
राजेश बाइक समेत बरसाती पानी में गिर गया। बदमाशों ने उसकी दोनाली बंदूक छीनी और बट से उसे पीट भी दिया। गार्ड राजेश ने चीख-पुकार की तो बदमाश लूटी बंदूक लेकर अपनी बाइक की ओर भागे। गार्ड ने साहस जुटाकर लुटेरों की एक बाइक की चाभी निकाल ली। कुछ लोग उधर आते दिखे तो घबराए बदमाश उस बाइक को छोड़कर दूसरी दो बाइक पर भाग निकले। गार्ड ने एग्रीकल्चरल चौकी जाकर लाइसेंसी बंदूक लूट की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर नैनी रामसूरत सोनकर ने आकर गार्ड राजेश से पूछताछ की।
विज्ञापन
बंदूक लूटकर भागे बदमाश चाभी छीने की वजह से घबराहट में एक यामहा बाइक छोड़कर भागे थे। उस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए पुलिस ने शहर में मुट्ठीगंज के हटिया इलाके से एक संदिग्ध युवक को उठा लिया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में बदमाशों का पता चल गया।