{"_id":"cfca6933c38cb19bd896900d5be62d63","slug":"scotty-dumper-couple-of-riders-thrashed-wife-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार दंपति को डंपर ने रौंदा, पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवार दंपति को डंपर ने रौंदा, पत्नी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 10 Sep 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। बैरहना इलाके में बांगड़ धर्मशाला के पास बुधवार रात बेकाबू डंपर ने स्कूटर सवार दंपति को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल दंपति को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया। खबर पाकर दंपति के परिवार के लोग और तमाम रिश्तेदार आ गए। घायल पति को निजी चिकित्सालय ले जाया गया। उधर, दुर्घटना के बाद डंपर से उतरकर ड्राइवर भाग गया। कीडगंज पुलिस ने डंपर जब्त किया है।
मालवीय नगर में गौरी पाठशाला के निकट रहने वाले अशोक कुमार वर्मा (48) और उनके चार भाई सराफा का काम करते हैं। अशोक घर में गहने बनाकर दुकानों में सप्लाई करते हैं। परिवार में पत्नी आशा (45), दो बेटियां और एक पुत्र है। एक बेटी लवली का वह ब्याह कर चुके हैं। बेटा जमुना क्रिश्चियन कॉलेज में छठवीं का छात्र है। बुधवार शाम अशोक पत्नी आशा के सात स्कूटी पर दारागंज गए थे। रात करीब आठ बजे वे दारागंज से घर लौट रहे थे तभी बैरहना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे से गुजरते समय पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। दंपति सड़क पर गिरे तो डंपर ने आशा को कुचल दिया।
राहगीरों ने देखकर शोर मचाया तो डंपर रोककर ड्राइवर भाग गया। खबर पाकर बैरहना चौकी की पुलिस पहुंच गई। घायल अशोक और आशा को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। वहां इमरजेंसी वार्ड में चेकअप के बाद डॉक्टरों ने आशा को मृत बता दिया। करीब घंटे भर बाद घटना की जानकारी पाकर अशोक के परिवार के लोग और परिजन आ गए। बेटी रिचा का रो-रोकर बुरा हाल था। उसे बमुश्किल संभाला जा सका मगर वह रोती-कलपती रही। कीडगंज थाने की पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा लिखा है।