{"_id":"f24fa353cc4afac7dea2577dc506ec47","slug":"scorpio-were-arrested-including-four-highway-robbers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो समेत धरे गए हाइवे के चार लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो समेत धरे गए हाइवे के चार लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 12 Jul 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। फतेहपुर, कौशाम्बी और इलाहाबाद में लगभग रोज ही हाइवे पर स्कार्पियो से ओवरटेक कर ट्रक और मैजिक जैसी गाड़ियों को रोकककर असलहों के बूते लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को नवाबगंज थाने की पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने इन बदमाशों को शुक्रवार रात ट्रक चालक से लूटपाट के बाद भागते समय स्कार्पियो समेत घेरकर दबोचा। इनके कब्जे से चार तमंचे, कई कारतूस और नगदी भी बरामद हुई है।
कोखराज-हंडिया फोरलेन हाइवे बाइपास पर इधर रोज ही ट्रक और मैजिक समेत दूसरे मालवाहक वाहनों को रोककर लूटपाट की शिकायत मिल रही थी। कई घटनाएं तो स्कार्पियो और इंडिगो कार सवार बदमाशों ने अंजाम दी। शुक्रवार रात भी अमरोहा जिले में घनौरा मंडी इलाके के ट्रक ड्राइवर परविंदर सिंह ने नवाबगंज थाने की पुलिस को सूचना दी कि स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उसका ट्रक रोककर 24 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष रामआशीष उपाध्याय ने पुलिस फोर्स के साथ घेराबंदी कर उस स्कार्पियो को रोक लिया। उसमें बैठे चार बदमाश दबोचे गए जबकि तीन भाग निकले।
पता चला कि इन लोगों ने दो घंटे के भीतर कौशाम्बी और इलाहाबाद के बीच हाइवे पर लूट की तीन घटनाएं अंजाम दे डाली। पकड़े गए लुटेरो में कौशाम्बी में सैनी इलाके के कोरिया कोरू गांव के उदित सिंह, रोहित कुमार पासी, सैयद मोहम्मद अशफाक और फतेहपुर में मसवानी गांव का शादाब अंसारी है। एसएसपी केएस इमैनुएल ने बताया कि स्कार्पियो अशफाक की है। इनके कब्जे से चार तमंचा और कारतूस के अलावा पांच हजार रुपये भी बरामद हुए। तीन बदमाश फतेहपुर में बरदही बाजार का मानू, उत्तरी खेलदार का सलमान और आसिफ भाग गए। पकडे़ गए बदमाशों ने बताया कि लूट की बाकी रकम उ्नहीं तीनों के पास है। नवाबगंज थाने की पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।