{"_id":"57a647924f1c1b27112b8df1","slug":"school-bus-surrounding-commotion-weeping-students-began-screaming","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस घेरकर हंगामा, रोने-चीखने लगीं छात्राएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस घेरकर हंगामा, रोने-चीखने लगीं छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 07 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रोशनबाग इलाके में शनिवार दोपहर स्टंट के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर स्कूल बस से जा भिड़ी। युवक को हल्की चोट पहुंची, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। युवक ने अपने तमाम साथियों को बुलाकर बस ड्राइवर को दबोचकर पीटा और चक्काजाम कर दिया। बस को भी घेरकर हंगामा किया, जिससे उसमें बैठी जीएचएस की छात्राएं घबराकर रोने लगीं। पता चला तो कई थानों की पुलिस फोर्स आ गई। पहले हंगामा कर रहे युवकों को समझाने की कोशिश की। वे नहीं माने तो लाठियां पटककर पुलिस ने उनको भगाया। इसके बाद स्कूल बस रवाना की गई।
गर्ल्स हाईस्कूल की बस छात्राओं को लेकर करेली और खुल्दाबाद में छोड़ने निकली थी। स्कूल बस करीब डेढ़ बजे रोशनबाग से गुजर रही थी तभी तेज रफ्तार में स्टंट करने की वजह से पावर बाइक बेकाबू हो गई और बस से जा भिड़ी। बाइक को नुकसान पहुंचा और उसे चला रहे आकिब को भी चोट पहुंची। बस रुक गई। आकिब ने फोनकर अटाला से अपने कई साथियों को बुला लिया। स्थानीय लोगों को भी साथ लेकर युवक ने बस घेरकर ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की। वह भागा तो कुछ दूर पर उसे दबोच लिया और जमकर पीटा। बाइक का मुआवजा दिलाने के लिए चक्काजाम भी कर दिया। इस हंगामे की वजह से बस में बैठी छात्राएं सहमकर रोने-चीखने लगीं।
खबर मिली तो शाहगंज, करेली, खुल्दाबाद थाने की पुलिस फोर्स वहां पहुंची। पुलिस ने समाजसेवी दिलशाद मंसूरी की मदद से बखेड़ा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। वे नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को खदेड़ा। भीड़ के कब्जे से ड्राइवर मुन्ना को छुड़ाकर स्कूल बस रवाना की गई। छात्राओं को घर पहुंचाकर ड्राइवर ने बस खुल्दाबाद थाने में लाकर खड़ी कर दी। वहां दोनों पक्षों में सुलह की बात होने लगी।